Breaking News

घोड़ासहन में अज्ञात वाहन की ठोकर से पकड़ीदयाल के बाइक सवार युवक की मौत

घोड़ासहन में अज्ञात वाहन की ठोकर से पकड़ीदयाल के बाइक सवार युवक की मौत 
पुलिस जीप में मृतक का शव
चम्पारण टुडे न्यूज डेस्क
घोड़ासहन:घोड़ासहन-ढाका रोड में बलान व लक्ष्मी पूर लौखान के बीच अवस्थित पोखरा के निकट सोमवार की देर शाम अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार एक यूवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयीं.मृतक की पहचान पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र के मठवा धनौजी गांव निवासी सियाराम राय के 28 वर्षीय पुत्र शशिभूषण राय के रूप में की गयी हैं.घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष यूसुफ अंसारी व पुअनि अरविन्द कुमार द्वारा घटनास्थल पहुंच दुर्घटनाग्रस्त बाइक व मृतक के शव को अपने कब्जे में ले थाने लाया
दुर्घटनाग्रस्त बाइक की तस्वीर
गया.थानाध्यक्ष श्री अंसारी ने घटना की पुष्टि करते बताया कि मृतक के परिजनों को खबर दे दी गयी है.मिली जानकारी के अनुसार मृतक शशिभूषण राय घोड़ासहन अपने रिश्तेदार से मिलने आया था और मिलकर शाम को अपने बाइक हीरो सुपर रजिस्ट्रेशन नंबर BR05W-7504 से घर मठवा धनौजी जा रहा था कि किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी.

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.