Breaking News

बैरगनिया:एसएसबी जवानों ने ऑटो समेत 1100 बोतल नेपाली शराब के साथ दो कारोबारी को दबोचा

एसएसबी जवानों ने ऑटो समेत 1100 बोतल नेपाली शराब के साथ दो कारोबारी को धर दबोचा
जब्त ऑटो,शराब व गिरफ्तार कारोबारी के साथ एसएसबी के जवान
विनोद कुमार उर्फ विनोद सिंह बैरगनिया
बैरगनिया:एसएसबी 20 वी बटालियन के जवानों ने रौतहट नेपाल से ऑटो पर शराब की बड़ी खेप को भारतीय क्षेत्र में लाते समय ग्यारह सौ बोतल सौफी के साथ चालक सहित दो को गिरफ्तार कर उत्पाद विभाग को सुपुर्द कर दिया है।असिस्टेंट कमांडेंट सचिन कुमार ने बताया कि लगातार शराब की जप्ती व गिरफ्तारी के बाबजूद तस्कर होली पर्व को लेकर शराब को भारतीय क्षेत्र में लाने में जुटे है तो सीमा पर जवान भी उससे ज्यादा मुस्तैदी से करवाई को अंजाम दे रहे है।उन्होंने बताया कि नेपाल के रौतहट जिले से बॉर्डर पीलर संख्या-344/8 आफिस घाट होकर बिना नम्बर के ऑटो से सौफी शराब की 11 सौ बोतल को ऑटो के सीट के नीचे व डेस्क बोर्ड में छुपाकर लाते समय एएसआइ सुरेन सिंह के नेतृत्व में गश्त लगा रहे जवानों ने जप्त कर चालक बनई सहनी, कारोबारी सुनील साह को गिरफ्तार कर लिया फलतः पूछताछ में दोनों ने  पूर्वी चंपारण के छतौनी थाना अंतर्गत छोटी बरियारपुर अपना घर बतलाया है।उन्होंने बताया कि जप्त ऑटो,शराब व पकड़े गए कारोबारी,चालक के विरुद्ध आवश्यक करवाई करते हुए सीतामढ़ी उत्पाद विभाग को सुपुर्द कर दिया गया है।मालूम हो कि एसएसबी के जवान लगातार छोटी,बड़ी संख्या में शराब,ऑटो,साइकिल,बाइक को जप्त करने की करवाई करती आ रही है बाबजूद नेपाल से शराब की तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही है।कई प्रबुद्ध लोगों ने कहा कि शराबी,शराब कारोबारी,तस्कर के विरुद्ध फास्ट ट्रैक कोर्ट द्वारा जबतक सजा के साथ अर्थदंड देने की प्रक्रिया प्रारंभ नहीं हो जाती तबतक यह अबैध कारोबार रुक नहीं सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.