कोटवा :-मदर डेयरी प्लांट का होगा शिलान्यास, 1000 गांवों को मिलेगा लाभ: राधामोहन सिंह
*कोटवा :- मदर डेयरी प्लांट का होगा शिलान्यास, 1000 गांवों को मिलेगा लाभ: राधामोहन सिंह*
कोटवा से अमित के साथ अजीत कुमार सिंह की रिपोर्ट
कोटवा :- केंद्रीय कृषि सह किसान कल्याण मंत्री राधामोहन सिंह रविवार की सुबह मठबनवारी पहुंच 13 फरवरी को मदर डेयरी प्रोसेसिंग प्लांट के शिलान्यास के स्थान का निरीक्षण किया। इसके बाद शिलान्यास की तैयारी को लेकर समीक्षात्मक बैठक की। बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मदर डेयरी प्लांट के निर्माण से दुग्ध उत्पादन का बढ़ावा मिलेगा। हजारों लोग रोजगार से जुड़ेंगे। साथ ही कहा 13 फरवरी को मदर डेयरी प्रोसेसिंग प्लांट के शिलान्यास के साथ उसी दिन किसान भवन एवं सौंदर्यकरण पार्क का शिलान्यास किया जाएगा। साथ ही कहा कि शिलान्यास के दिन कार्यक्रम में 20 हजार लोग शिरकत करेंगे। वहीं विधायक सचिंद्र सिंह ने कहा कि डेयरी प्लांट के शिलान्यास के दिन किसानों एवं मवेशी पालकों को आमंत्रित किया जाएगा। वहीं भू-दाताओं को सम्मानित किया जाएगा। मौके पर जिला महामंत्री लालबाबू प्रसाद, मार्कण्डेय नारायण सिंह, जटाशंकर सिंह, राजेश्वर यादव, अमित कुमार विनोद, राजन कुमार पांडेय, चांद खां, मुखिया जितेंद्र यादव, राजकिशोर सिंह, रामबहादुर सिंह, रमेश महतो सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
![]() |
| केंद्रीय कृषि सह किसान कल्याण मंत्री राधामोहन सिंह के साथ भाजपा विधायक सचिन्द्र सिंह व अन्य |
कोटवा :- केंद्रीय कृषि सह किसान कल्याण मंत्री राधामोहन सिंह रविवार की सुबह मठबनवारी पहुंच 13 फरवरी को मदर डेयरी प्रोसेसिंग प्लांट के शिलान्यास के स्थान का निरीक्षण किया। इसके बाद शिलान्यास की तैयारी को लेकर समीक्षात्मक बैठक की। बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मदर डेयरी प्लांट के निर्माण से दुग्ध उत्पादन का बढ़ावा मिलेगा। हजारों लोग रोजगार से जुड़ेंगे। साथ ही कहा 13 फरवरी को मदर डेयरी प्रोसेसिंग प्लांट के शिलान्यास के साथ उसी दिन किसान भवन एवं सौंदर्यकरण पार्क का शिलान्यास किया जाएगा। साथ ही कहा कि शिलान्यास के दिन कार्यक्रम में 20 हजार लोग शिरकत करेंगे। वहीं विधायक सचिंद्र सिंह ने कहा कि डेयरी प्लांट के शिलान्यास के दिन किसानों एवं मवेशी पालकों को आमंत्रित किया जाएगा। वहीं भू-दाताओं को सम्मानित किया जाएगा। मौके पर जिला महामंत्री लालबाबू प्रसाद, मार्कण्डेय नारायण सिंह, जटाशंकर सिंह, राजेश्वर यादव, अमित कुमार विनोद, राजन कुमार पांडेय, चांद खां, मुखिया जितेंद्र यादव, राजकिशोर सिंह, रामबहादुर सिंह, रमेश महतो सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.