Breaking News

घोड़ासहन:भाजपा की बैठक में पं.दीनदयाल उपाध्याय के पुण्यतिथि के दिन समर्पण दिवस के रूप में मनाने की हुई चर्चा

भाजपा की बैठक में पं.दीनदयाल उपाध्याय के पुण्यतिथि के दिन समर्पण दिवस के रूप में मनाने की हुई चर्चा
बैठक को संबोधित करते पूर्व विधायक पवन जायसवाल
चम्पारण टुडे न्यूज डेस्क
घोड़ासहन:सांगठनिक जिला ढाका भाजपा के ढाका विधानसभा के अन्तर्गत घोड़ासहन मंडल की कमिटी व शक्ति केन्द्र प्रभारी की बैठक शुक्रवार को स्थानीय गांधीनगर में पूर्व विधायक पवन जायसवाल के उपस्थिति में हुई जिसकी अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष मनीष कुमार द्वारा किया गया.बैठक में महासह्योग निधि व आगामी 11 फरवरी को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के पुण्यतिथि के अवसर पर प्रत्येक बुथ पर समर्पण दिवस के रूप में मनाने के लिए चर्चा हुई.बैठक में क्षेत्रीय संगठन मंत्री अनिल मिश्र ने केन्द्र सरकार के सभी
बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं की तस्वीर
योजनाओं को हर घर हर जन तक पहुंचाने की सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं से अपील की.वही पूर्व विधायक पवन जायसवाल ने केन्द्र सरकार की योजना बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ अभियान पर काम करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया.बैठक में विधानसभा विस्तारक अशोक कुमार सिंह, महामंत्री अरुण कुमार पांडेय, मुखिया धनराजी देवी,ओमप्रकाश यादव,राजू जायसवाल, उपेन्द्र कुशवाहा,रामेश्वर सिंह,पप्पू शर्मा,रंजीत साह,रमाकांत गुप्ता,डॉ.मधुकर प्रसाद,नंदलाल प्रसाद,नागेश्वर प्रसाद,पारस जायसवाल,श्याम कुमार नवल श्रीवास्तव,राजू कुमार,नागमणि सिंह,नमस्ते जी अजय सिंह,डॉ.विजय कुमार,हरि साह समेत सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे.

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.