Breaking News

घोड़ासहन:पूर्व प्रचार्य प्रो.मुरलीधर उपाध्याय ने फीता काटकर किया कौशल इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

पूर्व प्रचार्य प्रो.मुरलीधर उपाध्याय ने फीता काटकर किया कौशल इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन
फीता काटकर उद्घाटन करते पूर्व प्रचार्य प्रो.मुरलीधर उपाध्याय व अन्य
चम्पारण टुडे न्यूज डेस्क
घोड़ासहन:स्थानीय जवाहर लाल नेहरू मेमोरियल कॉलेज सहित प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के सेवानिवृत्त शिक्षकों का समागम बुधवार को स्थानीय गांधीनगर में हुआ.अवसर था पूर्व प्राध्यापक प्रो.गंगा प्रसाद कौशल के द्वारा स्थापित आधुनिक शिक्षण सुविधाओं से युक्त कौशल इंटरनेशनल स्कूल के उद्घाटन समारोह का.उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व प्रचार्य प्रो.मुरलीधर उपाध्याय व उपस्थित शिक्षाविदो के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया.उद्घाटन के बाद संबोधित करते पूर्व प्रचार्य प्रो.श्री उपाध्याय ने शिक्षा के व्यवसायीकरण पर चिंता व्यक्त करते कहा कि शिक्षा का उद्देश्य छात्रों में ज्ञान व संस्कार विकसित कर मूलतः स्वास्थ्य समाज की स्थापना करना है.समारोह को आरडीएस कॉलेज मुजफ्फरपुर के प्राध्यापक डॉ. के के झा,प्रो.चन्देश्वर सिंह, प्रो.रामेश्वर सिंह प्रभाकर, प्रधानाचार्य धनेश्वर दुबे,रालोसपा नेता रामपुकार सिन्हा,शिक्षक रामबाबू यादव आदि ने संबोधित किया.मंच का संचालन शिक्षक शाह अकबर के द्वारा किया गया.मौके पर क्षेत्र के सैकड़ों शिक्षक व बुद्धिजीवी मौजूद थे.

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.