Breaking News

बैरगनिया एसएसबी ने 1277 बोतल नेपाली शराब के साथ दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

बैरगनिया एसएसबी ने 1277 बोतल नेपाली शराब के साथ दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार
जब्त शराब व गिरफ्तार कारोबारी के साथ एसएसबी के जवान
विनोद कुमार,बैरगनिया
बैरगनिया।एसएसबी 20 वी बटालियन के बीओपी लक्ष्मीपुर कैम्प के जवानों ने नेपाल के गौर शहर से तस्करी कर लाए गए 1277 बोतल सौफी शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार कर सीतामढ़ी उत्पाद विभाग को सौप दिया है।असिस्टेंट कमांडेंट सचिन कुमार ने बताया कि रौतहट नेपाल के गौर शहर से शराब की खेप लेकर तस्कर बॉर्डर पीलर संख्या-342/3 होकर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करते समय दो तस्करो को हेड कॉन्स्टेबल पलास चमुआह के नेतृत्व में जवानों ने दबोच लिया।उन्होंने बताया कि कई बोरा में रखे 180 एमएल के 1277 बोतल सौफी शराब को जप्त कर सुप्पी सहायक थाना क्षेत्र के ढेंग गाँव  निवासी स्वर्गीय बाली सहनी के पुत्र शंकर कुमार,स्वर्गीय रामदत्त माझी के पुत्र गोनोर माझी को गिरफ्तार किया जिन्हें शराब के साथ उत्पाद विभाग को आवश्यक करवाई के लिए सुपुर्द कर दिया गया है।असिस्टेंट कमांडेंट श्री कुमार ने बताया कि एएसआई सोरेन सिंह के नेतृत्व में जवानों ने बॉर्डर पीलर संख्या-344 के पास से 21 हजार 6 सौ रुपए के  36 किलो काली मिर्च,67 हजार 769 रुपए के कॉस्मेटिक समान को जप्त कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया जो नगर पंचायत के भकुरहर गाँव निवासी जगनारायण प्रसाद गुप्ता के पुत्र राजा के रूप में कई गयी है।उन्होंने बताया कि जप्त समान के साथ तस्कर राजा को आवश्यक करवाई के लिए स्थानीय सीमा शुल्क कार्यालय को सौप दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.