Breaking News

बैरगनिया:डकैती कांड का पुलिस ने उद्भेदन कर 6 जिंदा कारतूस के साथ एक महिला को किया गिरफ्तार

दवा व्यवसायी के घर हुई डकैती कांड का पुलिस ने उद्भेदन कर 6 जिंदा कारतूस के साथ एक महिला को किया गिरफ्तार
घर में बिखरे हुए समान व घर के बाहर लोगों की भीड़
विनोद कुमार, बैरगनिया
बैरगनिया :- दवा व्यवसायी रविशंकर प्रसाद उर्फ राजू चौधरी के घर हुई डकैती कांड का पुलिस ने स्वान दस्ता के माध्यम से उद्भेदन कर 6 जिंदा कारतूस के साथ भारी मात्रा में नेपाली देशी-विदेशी शराब बरामद कर एक महिला को गिरफ्तार किया है जबकि मुख्य आरोपी सहित दो लोग फरार हो गए है।रीगा अंचल के इंस्पेक्टर संजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि डकैती की घटना को पुलिस ने चुनोती के रूप में लेकर एसएसबी 20 वी बटालियन के माधोपुर कैम्प से तीन सदस्यीय स्वान दस्ता टीम डॉग 325 गेरा के साथ घटना स्थल से उस जगह पहुची(लालबकैया नदी के पास)जहाँ डकैतों ने एक साथ खा-पीकर घटना को अंजाम दिया।उक्त स्थल से शराब की खाली बोतल सहित अन्य सबूत इक्कठा की ततपश्चात स्वान दस्ता सीधे अशोगी वार्ड-3 स्थित नरेश राम के दरबाजे पर जाकर बैठ गयी फलतः मेरे नेतृत्व में प्रभारी थानाध्यक्ष राजकुमार हरिजन,अनि विजय कुमार सिंह,गुरुदेव प्रसाद सिंह,सअनि रवीन्द्रनाथ यादव सशस्त्र बल,महिला बल ने नरेश के घर की तलाशी ली तो वहां से 3 बोरी,1 बैग,1 झोला में शराब व 3.15 बोर के 6 जिंदा कारतूस को बरामद किया परन्तु नरेश,उसका भाई राजू राम फरार था फलतः राजू की पत्नी शारदा देवी को गिरफ्तार किया गया।इंस्पेक्टर श्री गुप्ता ने बताया कि जप्त शराब में सौफी 240 बोतल, 180 एमएल का रुसलान-10 बोतल,375 एमएल का 2 बोतल,गोल्डन ओक 375 एमएल के 11 बोतल शामिल है।उन्होंने बताया कि डकैती में नलकटुआ के इस्तेमाल,नदी किनारे से बरामद शराब की खाली बोतल व नरेश के घर से जप्त शराब,कारतूस की बरामदगी स्पष्ट करती है कि डकैती के घटना में नरेश निश्चित रूप से शामिल है इस बाबत कांड दर्ज की जा रही है।फिलहाल घर को सील कर दिया गया है।इंस्पेक्टर श्री गुप्ता ने बताया कि नरेश के विरुद्ध पूर्वी चम्पाण के छोडादानो थाना में अपहरण,सीतामढ़ी के बथनाहा थाना में आर्म्स एक्ट व बैरगनिया थाना में कई आपराधिक कांड दर्ज है।उन्होंने बताया कि नरेश के साथ इस घटना में शामिल अन्य डकैतों को भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.