Breaking News

बैरगनिया:अशोगी गांव में सशस्त्र डकैतों ने धाबा बोलकर नगदी सहित करीब 12 लाख की सम्पति लूटी

अशोगी गांव में सशस्त्र डकैतों ने धाबा बोलकर नगदी सहित करीब 12 लाख की सम्पति लूटी
डकैतों द्वारा घर मे बिखरा हुआ समान व डकैती के बाद घर के बाहर लोगो की भीड़
विनोद कुमार, बैरगनिया
बैरगनिया :- नगर के अशोगी गाँव निवासी दवा व्यवसायी रविशंकर प्रसाद उर्फ राजू चौधरी के घर सशस्त्र डकैतों ने धाबा बोलकर नगदी सहित करीब 12 लाख की सम्पति लूटकर हवाई फायरिंग कर भाग निकले।गृहस्वामी श्री चौधरी ने बताया कि वुधवार की रात करीब 1.15 बजे लोहे के ग्रिल का दरबाजा तोड़कर आधा दर्जन डकैत ओम शांति -ओम शांति बोलते  हथियारों के साथ मेरी माँ मालती देवी के कमरे में प्रवेश कर उन्हें कब्जे में लेकर नगदी 4 हजार रुपए सहित अन्य समान की लूटपाट की विरोध करने पर डकैतों ने उनके साथ मारपीट भी किया व उन्हें मारने का भय दिखाकर छोटे भाई दीपक कुमार उर्फ राजा का कमरा खुलवाकर उसे कब्जे में लेकर उससे गोदरेज की चाभी लेकर जेवरात, 80 हजार नगदी के बाद भाभो पूनम देवी के गले से सोना की सिकड़ी,मंगलसूत्र आदि की लूटपाट के बाद मेरे कमरे का दरबाजा तोड़कर मुझे कब्जे में ले लिया फिर गोदरेज की चाभी लेकर सोना,चांदी के जेवरात के अलावे 2 लाख रुपये नगद लूट लिया व पत्नी मंजू जायसवाल के गले से सोने का जितिया लूटकर  गोल-गोल बोलते हुए एक हवाई फायरिग कर सभी भाग निकले इसी बीच मेरा पुत्र मोहित कुमार एक शादी समारोह से बाइक से घर लौटा तब शोर किया,पड़ोसी जुटे व थाना को फोन किया परन्तु रिसीव नहीं होने पर एसपी को सूचना देने के बाद अनि विजय कुमार सिंह सशस्त्र बल के साथ पहुचे व जांच पड़ताल की।गृहस्वामी ने बताया कि डकैत महज 20 मिनट में ही घटना को अंजाम देकर फरार हो गया,उन्होंने कहा कि भागते समय डकैतों की संख्या डेढ़ दर्जन से अधिक देखी गयी।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.