Breaking News

मोतिहारी:बेखौफ शराब कारोबारियों ने राजेपुर में सैप जवान को स्कॉर्पियो से कुचल कर मार डाला

बेखौफ शराब कारोबारियों ने राजेपुर में सैप जवान को स्कॉर्पियो से कुचल कर मार डाला
सदर अस्पताल में एम्बुलेन्स से सैप जवान को निकालते पुलिस के जवान 
रवि गुप्ता, मोतिहारी
मोतिहारी:बेखौफ शराब कारोबारियों ने सोमवार की रात राजेपुर थाना में तैनात एक सैप जवान को स्कॉर्पियो से कुचल डाला।इलाज के लिए सदर अस्पताल लाते समय सैप जवान की रास्ते मे मौत हो गई।घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि राजेपुर पुलिस मदुआहां मोड़ के समीप वाहन जांच अभियान चला रही थी। वाहन जांच के दौरान पुलिस ने मुजफ्फरपुर तरफ से आ रही एक होंडा सिटी कार तथा एक स्कॉर्पियो को रोकने के लिए हाथ दिया। होन्डा सिटी कार से पुलिस ने 23 कार्टन शराब के साथ पकड़ीदयाल थाने के सिरहाकोठी निवासी चालक जसविंदर कुमार को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान स्कॉर्पियो चालक गाड़ी बैक कर भागने लगा। सैप जवान दिनेश कुमार सिन्हा(50) ने गाड़ी रोकने का प्रयास किया तो शराब कारोबारी उसे रौंदते हुए फरार हो गए। पुलिस ने सैप जवान को तत्काल मधुबन पीएचसी पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृत सैप जवान नालंदा जिले के महम्मदपुर आस्थावां गांव का रहने वाला था। वर्ष 2006 में सैप ज्वाइन करने वाले दिनेश की पोस्टिंग 13 अक्टूबर 17 को राजेपुर थाना में हुई थी। सूचना पर सैप जवान की पत्नी सुषमा देवी, मां पतिया देवी, बहनोई राजकुमार सिन्हा सहित सभी परिजन सदर अस्पताल पहुंच चुके है। सदर एसडीओ रजनीश लाल, एएसपी अभियान एचएस सौरभ, डीएसपी पंकज कुमार रावत, नगर थानाध्यक्ष आनंद कुमार, राजेपुर थानाध्यक्ष ललित कुमार व मधुबन थानाध्यक्ष संदीप कुमार आदि अस्पताल पहुंच घटना की जानकारी ली। मेडिकल बोर्ड गठित कर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.