Breaking News

घोड़ासहन:ओडिएफ को लेकर राजमिस्त्रियो का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

*ओडिएफ को लेकर राजमिस्त्रियो का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न*
प्रशिक्षण की तस्वीर
चम्पारण टुडे न्यूज डेस्क
घोड़ासहन :- प्रखंड के सभी पंचायत को 31 मार्च 2018 तक ओडीएफ करने को लेकर गुरमिया पंचायत भवन में शौचालय निर्माण को लेकर प्रखंड के राज मिस्त्री का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगाकर प्रशिक्षण दिया गया।प्रशिक्षण शिविर में गुरुवार को बीडीओ अलाउद्दीन अंसारी प्रशिक्षण शिविर पहुँच प्रशिक्षित राज मिस्त्री को कम समय और कम लागत से शौचालय निर्माण करने के संबंध में बिस्तार से चर्चा करते हुऐ कहा कि गांधी शताब्दी वर्ष में प्रखंड को ओडीएफ करने में आप कुशल कारीगरों की भूमिका निर्णायक है।आपलोग प्रशिक्षण प्राप्त किये है और आप की भुमिका प्रखंड को ओडीएफ करने में महत्वपूर्ण है।पटना से आये प्रशिक्षक कृष्ण मुरारी ठाकुर व कृष्ण कुमार ने प्रशिक्षण दिया।प्रखंड समन्वयक मधुसूदन कुमार ने बताया कि 45 राज मिस्त्री को बारीकी से शौचालय के निर्माण के बारे में जानकारी दी गयी।मोके पर मुखिया प्रतिनिधि उमेश प्रसाद यादव,उपमुखिया राकेश साह,पंचायत समिति सदस्य सुजीत कुमार,आमोद कुमार,वार्ड सदस्यों में रघुराई राय, शुभनारायन महतो समेत सभी जनप्रतिनिधि तथा दर्जनों प्रबुद्ध नागरिक मौजूद थे।

राहुल कुमार, घोड़ासहन

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.