समस्तीपुर रेल मंडल के छह स्टेशन बनेंगे आदर्श स्टेशन, जिसमे घोड़ासहन और बैरगनिया भी शामिल...
समस्तीपुर रेल मंडल के छह स्टेशन बनेंगे आदर्श स्टेशन, जिसमे सीमावर्ती क्षेत्र के घोड़ासहन और बैरगनिया भी शामिल...
चम्पारण टुडे न्यूज डेस्क
समस्तीपुर :- समस्तीपुर मंडल के छह स्टेशनों को आदर्श स्टेशन बनाने के लिए चयनित किया गया है। इसमें चकिया, बैरगनिया, घोड़ासाहन, बाजपट्टी, सिमरी बख्तियारपुर और डुमरा स्टेशन शामिल है। विभागीय कवायद तेज गति से चल रही है। कार्य भी ससमय पूर्ण होगा। उक्त बातें पूर्व मध्य रेलवे के अपर महाप्रबंधक अनूप कुमार ने बुधवार को कही। उन्होंने कहा कि आदर्श स्टेशन का दर्जा मिलने से इन स्टेशनों पर शीघ्र ही जनसुविधाएं बहाल हो जाएगी। यह निर्णय रेलवे स्टेशनों से होने वाली आय के मद्देनजर लिया गया है। इन छोटे स्टेशनों पर भी यात्रियों को बड़े स्टेशनों जैसी सुविधाएं मिलने लगेगी।
इसमें आरक्षण केन्द्र, डीलक्स पे एंड यूज टॉयलेट, बैठने की कुर्सी के साथ प्रतीक्षालय, राउंड द क्लाक इंक्वायरी, पीने के पानी की पर्याप्त सुविधा, सुसज्जित स्टेशन का वाह्य परिसर होगा। एजीएम ने कहा कि मधुबनी स्टेशन पर रेलवे की ओर से की गई पेंटिंग की चर्चा रेलवे बोर्ड तक है। बोर्ड ने सभी जोन में आदेश दिया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र से संबंधित पेंटिंग से स्टेशन को सुसज्जित करें। जिसके लिए फरवरी 2018 में नॉमिशन किया जाएगा। इसमें सर्वश्रेष्ठ दिखने वाले स्टेशन को बेस्ट स्टेशन का अवार्ड दिया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.