मोतिहारी के कोल्हारवा अवधेश नगर से अगवा बच्चा कुण्डवा चैनपुर से बरामद, एक अपहर्ता गिरफ्तार

मनीष कुमार उर्फ चुन्नू सिंह, ढाका
मोतिहारी(पूर्वी चंपारण) :शहर के कोल्हारवा अवधेश नगर से अगवा पांच साल के बच्चे को जिले के कुण्डवा चैनपुर थाना क्षेत्र से बरामद कर लिया गया है। कुण्डवा चैनपुर थाना क्षेत्र के बड़हड़वा और जटवलिया के बीच पड़ने वाले संगम चौक के समीप से उक्त पांच वर्ष का बच्चा बरामद किया गया। उसे एक बागीचे में रखा गया था।नगर थाने के कोल्हुअरवा अवधेश नगर से 17 जनवरी को अपहृत पांच वर्ष के शाहिल को जिला पुलिस की टीम कुंडवाचैनपुर थाने के बड़हरवा जटौलिया पथ पर संगम चौक के समीप एक बगीचे से बरामद कर लिया वही मौके से एक अपहर्ता परवेज आलम को भी धर दबोचा गया। इस दौरान पुलिस को फायरिंग भी करनी पड़ी।गिरफ्तार अपहर्ता की निशानदेही पर भारत-नेपाल सीमा व अन्य इलाकों में छापेमारी कर एक महिला समेत आधे दर्जन लोगों को हिरासत में लिया गया है। नगर, चकिया व छतौनी एसएचओ के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया था। एसपी उपेन्द्र कुमार शर्मा अपहरण के बाद इस मामले का स्वयं मॉनिटरिंग कर रहे थे।पुलिस का कहना है कि मोबाइल के लोकेशन के आधार पर पुलिस अपहर्ता का पीछा करते कुण्डवाचैनपुर चली गयी। संगम चौक के समीप संदेह के आधार पर अपहर्ता को देख पुलिस दो चक्र फायरिंग की। फायरिंग के बाद अपहर्ता भागने लगा और गांव के लोग एकत्र हो गये। पुलिस ने अपहरण की बात गांव के लोगों को बतायी।
ग्रामीणों की सहयोग से पुलिस ने अपहर्ता को खदेड़कर पकड़ लिया। उसके निशानदेही पर शाहिल को बरामद किया गया। जिसे बांसवारी में छिपाया गया था। पुलिस ने परवेज नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। परवेज के निशानदेही पर पुलिस ने आधे दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है।
शाहिल के मामा से बात कर मांगी फिरौती: बच्चे का अपहरण कर अपहर्ता मोहल्ले के बासु के यहां फोन किया। बासु से बोला कि चाय दुकानदार विनोद पासवान से बात कराओ।चाय दुकानदार से बात करने के दौरान अपहर्ता ने बोला कि शाहिल मेरे कब्जे में है। उसके मामा से बात कराओ। चाय दुकानदार ने बच्चे के मामा मंसूर आलम से बात करायी।
अपहर्ता ने शाहिल के मामा से बोला शाहिल कब्जे में है। उसको मुक्त करने के एवज में दस लाख रुपये देना होगा। उसके बाद परिजनों की बेचैनी बढ़ी। इसकी जानकारी पुलिस को दी गयी। शाहिल अपने मामा के घर पर ही रहता था।
क्या है मामला: शहर के कोल्हुअरवा मोहल्ले में मंदिर के पीछे 17 जनवरी को खेल रहे शाहिल 05 का अपहरण कर लिया गया। अपहरण के बाद सेलफोन पर मैसेज भेजकर दस लाख रुपये फिरौती मांगी गयी। इस मामले में बच्चे के नानी शहनाज के बयान पर नगर थाने में फिरौती मांगने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयी थी।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.