मोतिहारी:कोल्हुअरवा अवधेश नगर मोहल्ले से अपराधियों ने किया पांच साल के बच्चे का अपहरण
कोल्हुअरवा अवधेश नगर मोहल्ले से अपराधियों ने किया पांच साल के बच्चे का अपहरण
रवि गुप्ता मोतिहारी
मोतिहारी :- शहर के कोल्हुअरवा अवधेश नगर मोहल्ले से अपराधियों ने पांच साल के शाजिद उर्फ शाहिल का अपहरण कर लिया।अपहरण के बाद बच्चे के परिजनों के सेलफोन पर मैसेज भेजकर 10 लाख फिरौती मांगी गई है। फिरौती नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी गई है। मैसेज भेजने वाले ने फिरौती की राशि देने के लिए छौड़ादानो बुलाया है। मामले में पुलिस एक महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। एसपी उपेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस की विशेष टीम का गठन किया गया। टीम छापेमारी कर रही है।
कोल्हुअरवा का मो.असलम दिल्ली में दर्जी का काम करता है। वह अपनी बेटी की मौत के बाद से नाती शाहिल को अपने यहां रखकर पढ़ाता था। 17 जनवरी की शाम उसका नाती मोहल्ले के ही मंदिर के समीप फील्ड में खेल रहा था तो किसी ने चॉकलेट का लालच देकर अपने साथ लेकर चला गया। बच्चे की नानी शाम को खोजने गईं तो शाहिल का कहीं पता नहीं चला। दूसरे दिन सुबह एक चाय दुकान पर फोन आया कि शाहिल कब्जे में है परिजन से बात कराओ। बच्चे के मामा ने बात की तो फोन करने वाले ने उसे धमकाया। इसके कुछ देर बाद फिरौती का मैसेज भेजा। नगर, छतौनी व चकिया थानाध्यक्षों की टीम पश्चिम चम्पारण व सीवान में भी छापेमारी कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.