शहर के v-mart के पार्किंग से हुई छात्र की साईकल चोरी

छात्र नेता सुजीत सिंह कुशवाहा ने करवाया सीसीटीवी कैमरा चेक, सामने आई चोर की तस्वीर
डीएन कुशवाहा
रक्सौल:स्थानीय शहर के कोइरिया टोला अवस्थित "भी मार्ट " मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स से शॉपिंग करने आये मौजे के एक छात्र की साईकल उसके पार्किंग से चोरी हो गई । जिसके बाद पीड़ित लड़के ने भी मार्ट के कर्मचारी से सीसीटीवी फूटेज चेक करने को कहा ।लेकिन भी मार्ट के कर्मचारी के द्वारा उक्त लड़के की बातों को अनसुना कर दिया गया । उसके बाद स्थानीय विकास मोटरसाइकिल के संचालक विकास कुमार ने युवा छात्र संघ के अध्यक्ष सुजीत कुशवाहा को उक्त घटना की जानकारी दी।तत्पश्चात सुजीत कुशवाहा ने संघ के अन्य सदस्यों के साथ तत्काल "भी मार्ट" पहुँचकर वहाँ के मैनेजर से बात की और सीसीटीवी कैमरा चेक करवाया। जिसमें साइकिल चोर की तस्वीर सामने आई। जिसकी खोजबीन की जा रही हैं ।उसके बाद पीड़ित लड़के के पिता से सुजीत कुशवाहा ने कहा कि थाने में सीसीटीवी फूटेज के आधार पर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने को कही। मौके पर मुन्ना ठाकुर, एकलव्य राज,प्रभाकर कुमार,विकास कुमार,राजा सर्राफ तथा विकी चौधरी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.