Breaking News

अपनी माँगों के समर्थन में आशा कार्यकर्ताओं ने पीएचसी में किया धरना-प्रदर्शन

अपनी माँगों के समर्थन में आशा कार्यकर्ताओं ने पीएचसी में किया धरना-प्रदर्शन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामगढ़वा में धरना प्रदर्शन करती आशा कार्यकर्ता
रामगढ़वा से डी.एन.कुशवाहा की रिपोर्ट-
रामगढ़वा:प्रखंड क्षेत्र के सभी आशा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को नियमित वेतनमान व सेवा को स्थायी करने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान सभी आशा कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के ओपीडी व टीकाकरण कार्य को बाधित कर दिया। इस बाबत आशा संघ के अध्यक्ष रुबी देवी ने बताया की यदि सरकार के द्वारा हमलोगों की माँगे नहीं मानी गई तो हमलोग 28 जनवरी से 2 फरवरी तक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में होने वाले सभी कार्यो को बाधित करेंगे। मौके पर आशा संघ के सदस्य प्रतिमा देवी, प्रियंका तिवारी , ललिता देवी तथा कान्ति देवी सहित दर्जनों आशा कार्यकर्ता उपस्थित थी।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.