एसएसबी ने रक्सौल नहर चौक से 87 लाख के चरस के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार

डी एन कुशवाहा की रिपोर्ट
रक्सौल : बिहार -नेपाल सीमा के सीमावर्ती रक्सौल के भेलाही-घोड़ासहन नहर पथ पर गुप्त सूचना के आधार पर सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने नेपाल से मादक पदार्थ (चरस )की तस्करी कर बिहार सहित अन्य जगहों पर कैरियर के रूप में कार्य करने वाले एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है.तस्कर की पहचान रक्सौल थाना क्षेत्र के जोकयारी गांव निवासी मौसमी आलम के 35 वर्षीय पुत्र इंतज़ार आलम के रूप में किया गया है.उसे मादक पदार्थ की खेप के साथ हिरासत में लिया गया है.जानकारी देते 47 वी बटालियन एस एस बी के कमाण्डेन्ट सोनम छेरिंग ने बताया कि उसके पास से चार किलो तीन सौ पचास ग्राम मादक पदार्थ चरस को जप्त किया गया है जिसका अंतराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित मूल्य सतासी लाख रुपया है.गिरफ्तार तस्कर को आगे की कानूनी कार्यवाही के लिए नोरकोटिक्स एन्ड ड्रग्स कंट्रोल विभाग को सौप दिया गया है.इस संबंध में अधिकारी ने बताया कि सीमाई इलाका का लाभ लेकर अंतराष्ट्रीय गिरोह देश की आर्थिक स्थिति को कमजोर करने के साथ सीमाई इलाके के गरीब एव बेरोजगार युवकों को कुछ रुपया का लालच देकर अपने मादक पदार्थ को कही भी भेज पाने में सफल हो जाते है.जबकि,तस्करी के मुख्य कर्ता धर्ता पकड़ में नही आ पाते है.
![]() |
| जब्त चरस व गिरफ्तार तस्कर के साथ एसएसबी के जवान |

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.