बैरगनिया (सीतामढ़ी) में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी समेत तीन कर्मी शराब के नशे में गिरफ्तार

विनोद कुमार उर्फ विनोद सिंह,बैरगनिया की रिपोर्ट
बैरगनिया (सीतामढ़ी) :- स्थानीय थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर बीआरसी में छापेमारी कर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी(बीईओ) समेत तीन लोगों को शराब के नशे में गिरफ्तार कर लिया.बताया गया है कि थानाध्यक्ष सुजीत कुमार को गुप्त सूचना मिली कि बीईओ अपने सहकर्मियों के साथ प्रखंड संसाधन केन्द्र में शराब पी रहे हैं.इसके बाद
दारोगा विजय कुमार सिंह के साथ शनिवार की दोपहर में बनबारी मिडिल स्कूल परिसर स्थित बीआरसी में छापेमारी कर बीईओ अजय कुमार त्रिवेदी, सुप्पी प्रखंड बीआरसी के साधनसेवी अरुण कुमार उर्फ वरुण कुमार और बैरगनिया बीआरसी के आदेशपाल रौशन राइन को हिरासत में लेकर ब्रेथ एनलाइजर से जांच की गई.जांच के क्रम में शराब पीने की पुष्टि होने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.
साथ ही,बीआरसी के सभी कमरे, कार्यालय की गहन तलाशी ली गई.लेकिन,शराब की खाली या भर्ती बोतल की बरामदगी नहीं हुई.इसके बाद परिसर में खड़ी एक स्कॉर्पियो की भी तलाशी ली गई लेकिन वहां से भी शराब की बरामदगी नहीं हुई.शराब पीने की पुष्टि होने के बाद बीईओ सहित तीनों कर्मियों को थाने पर लाया गया.बीईओ की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही स्कूल प्रांगण में आम लोगों सहित शिक्षकों की भीड़ जुटने लगी.बीईओ सीतामढ़ी के ही रहने वाले हैं.
थानाध्यक्ष सुजीत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार लोगों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर सीतामढ़ी न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. वहीं, प्रभारी डीईओ सह स्थापना के डीपीओ जयशंकर प्रसाद ने बताया कि प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी की गिरफ्तारी की विधिवत सूचना मिलने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी.
बैरगनिया (सीतामढ़ी) :- स्थानीय थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर बीआरसी में छापेमारी कर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी(बीईओ) समेत तीन लोगों को शराब के नशे में गिरफ्तार कर लिया.बताया गया है कि थानाध्यक्ष सुजीत कुमार को गुप्त सूचना मिली कि बीईओ अपने सहकर्मियों के साथ प्रखंड संसाधन केन्द्र में शराब पी रहे हैं.इसके बाद
![]() |
| पुलिस गाड़ी में बैठाती नशे में धुत कर्मियों को |
साथ ही,बीआरसी के सभी कमरे, कार्यालय की गहन तलाशी ली गई.लेकिन,शराब की खाली या भर्ती बोतल की बरामदगी नहीं हुई.इसके बाद परिसर में खड़ी एक स्कॉर्पियो की भी तलाशी ली गई लेकिन वहां से भी शराब की बरामदगी नहीं हुई.शराब पीने की पुष्टि होने के बाद बीईओ सहित तीनों कर्मियों को थाने पर लाया गया.बीईओ की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही स्कूल प्रांगण में आम लोगों सहित शिक्षकों की भीड़ जुटने लगी.बीईओ सीतामढ़ी के ही रहने वाले हैं.
थानाध्यक्ष सुजीत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार लोगों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर सीतामढ़ी न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. वहीं, प्रभारी डीईओ सह स्थापना के डीपीओ जयशंकर प्रसाद ने बताया कि प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी की गिरफ्तारी की विधिवत सूचना मिलने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी.

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.