Breaking News

घोड़ासहन:फाइनल मैच में ढाला धमाका ने बीरता ब्लास्टर को 15 रन से हरा ट्राफी पर जमाया कब्जा

*फाइनल मैच में ढाला धमाका ने बीरता ब्लास्टर को 15 रन से हराया*
विजेता टीम के कप्तान को ट्रॉफी प्रदान करते सरोज जायसवाल व एसएसबी के सहायक कमांडेंट ललित मोहन डोभाल
चम्पारण टुडे न्यूज डेस्क
घोड़ासहन:घोड़ासहन क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में मंजेश जायसवाल,निक्की कुमार व राकेश कुमार द्वारा आयोजित स्व.मथुरा प्रसाद चौधरी एवं स्व.शंकर प्रसाद जायसवाल के स्मृति में स्थानीय टी.आर.एम.पी.उच्च विद्यालय के खेल मैदान में जारी घोड़ासहन प्रीयिमर लीग संस्करण 2018 टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच आज बुधवार को ढाला धमाका और वीरता ब्लास्टर के बीच खेला गया.आज के मैच में टॉस ढाला धमाका के कप्तान मुकेश साह ने जीता और पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया.पहले बैटिंग
मैच का आनंद लेते मुख्य अतिथि एएसपी अभियान हिमांशु गौरव, एसएसबी के सहायक कमांडेंट ललित मोहन डोभाल, सरपंच संतोष जायसवाल, एमडीएम प्रभारी सच्चिदानंद सिंह व अन्य
करते हुए ढाला धमाका की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 126 रन बनाया जिसमें अंशु कुमार ने 36 रन व रजनीश कुमार ने 35 रन का योगदान दिया.जवाब में खेलने उतरी बीरता ब्लास्टर की टीम निर्धारित ओवर में 111 रन बनाकर ऑलआउट हो गयी.इस तरह से ढाला धमाका ने बीरता ब्लास्टर को 15 रन से हरा दिया.विजयी ट्रॉफी विजेता
मैच का आनंद लेते आकाश जायसवाल, मंजेश जायसवाल,राहुल कुमार व अन्य
टीम के कप्तान को मुख्य अतिथि सहायक कमांडेंट एसएसबी भंगहा ललित मोहन डोभाल व कलवार सेवा मंच के अध्यक्ष सरोज जायसवाल के द्वारा दिया गया वहीं उपविजेता की ट्रॉफी वीरता ब्लास्टर के कप्तान संतोष सिंह को सरपंच संतोष जायसवाल के द्वारा दिया गया.मैन ऑफ द मैच का अवार्ड ढाला धमाका के खिलाड़ी अंशु कुमार को तथा मैन ऑफ द सिरीज का अवार्ड राहुल सिंह को दिया गया.मैच में अम्पायरिंग पप्पू जायसवाल,राकेश कुमार व धीरज कुमार ने की वही कमेंटेटर के रूप ढाका से
    विजयी ट्रॉफी के साथ ढाला धमाका टीम के सभी खिलाड़ी व साथ मे टूर्नामेंट के आयोजन कर्ता मंजेश जायसवाल,निक्की कुमार व राकेश कुमार,पप्पू जायसवाल,अभिषेक जायसवाल व अन्य
आये मो.अब्दुल रहमान तथा मो.अजहर ने दर्शकों को आंखों देखा हाल सुनाया तथा मैच की स्कोरिंग मोनू कुमार द्वारा किया गया.मौके पर एएसपी अभियान हिमांशु गौरव,सरपंच संतोष जायसवाल,सअनि उमेश गुप्ता,एमडीएम प्रभारी सच्चिदानंद सिंह,मैच के आयोजन कर्ता मंजेश जायसवाल,निक्की कुमार व राकेश कुमार समाजसेवी नागेश्वर प्रसाद,विजय प्रसाद,गोप जायसवाल,मो.सरफुद्दीन,आकाश जायसवाल समेत हजारों की संख्या में खेल प्रेमी दर्शक मौजूद थे.

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.