रक्सौल में एचडीएफसी बैंक के सामने टैंकर की ठोकर से एक टेम्पू चालक की दर्दनाक मौत,सड़क जाम
 |
| मृत टेम्पो चालक की शव व लोगों की भीड़ |
चम्पारण टुडे से डी एन कुशवाहा
रक्सौल :- काठमांडू-दिल्ली को जोड़ने वाली एनएच 28 ए सड़क के रक्सौल मुख्य सड़क खण्ड पर नये साल में हुई दर्दनाक मौत ने सबको हिला दिया।गुरुवार को सुबह करीब 11 बजे कोइरियाटोला स्थित एचडीएफसी बैंक के पास एक दूर्घटना हुई ।ज़िसमे टेंपो चालक की मौत घटना स्थल पे ही हो गई।जिससे अफ़रा तफरी मच गई।मिली जानकारी के मूताबिक,एक टैंकर के कारण उक्त दुर्घटना तब हुई जब टेम्पू चालक जाम में साइड लेने के लिए टेम्पू से गर्दन बाहर किया।बताया गया है कि टेम्पू चालक ललन सिंह गम्हरिया के अकड़वा का निवासी है।घटना के बाद आक्रोश है ।विरोध शुरू हो गया।लोगों ने आरोप लगाया कि तेज रफ्तार के कारण सड़क हादसा में टेम्पों चालक की मौत हो गई। जिसके बाद आक्रोशित लोग शव का पीछा करते हुए थाना परिसर पहुंचे। लोगों की भीड़ को देखते हुए पुलिस थाना गेट को बंद कर दिया। करीब गेट पर लोगों
 |
| लोगों की भीड़ के कारण बन्द थाना गेट |
की हुजूम ट्रक चालक को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। आक्रोशित लोग औऱ टैम्पो चालक यूनियन उचित मुआवजा की मांग कर रहे है। थानाध्यक्ष उग्रनाथ झा व सीओ हेमेन्द्र कुमार ने बताया कि फिलहाल स्थिति सामान्य है। पुलिस विधिसम्मत कार्रवाई कर रही है।
एक साल के अंदर अबतक दिल्ली-काठमांडू को जोड़ने वाली मुख्य पथ पर लगभग सात लोगों की जान जा चुकी है। हाल ही में काइरिया टोला नहर चौक पर संध्या के समय अनियंत्रित टैंकर चालक ने दो बच्चों को रौंद दिया था। जिसमें दोनों बच्चों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने मुख्य पथ को जाम कर जगह-जगह टायर जला प्रदर्शन किया था। जिसे स्थानीय लोगों व प्रबुद्धजनों के साथ बैठक कर पुलिस ने समाप्त कराया था। इससे पूर्व मुख्य पथ पर ही लक्ष्मीपुर एक निजी क्लिनिक के पास रामगढ़वा प्रखंड के ऊंचीडीह गांव निवासी एक मजदूर की मौत संध्या के समय रक्सौल से घर जाते समय ट्रक के कुचलने से हो गई थी। वहीं शहर के पोस्ट आफिस चौराहा के समीप ट्रक से कुचलकर आदापुर निवासी मां-बेटे की मौत हो गई थी।
कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.