मोतिहारी:सदर अस्पताल परिसर स्थित एक घर में आग लगने से हजारों की संपत्ति राख,देखिए वीडियो
*📝आग से हजारों की संपत्ति राख*
*👉तत्परता दिखाते हुए लोगों ने आग पर पाया काबू*
*👉आग लगने के कारण का नहीं चल सका पता*
रवि गुप्ता,मोतिहारी
मोतिहारी : सदर अस्पताल परिसर स्थित एक घर में गुरुवार को आग लग गयी. इससे कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. आनन-फानन में गृहस्वामी व आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची अग्निशमन की टीम ने आग पर काबू पाया.तब तक घर में रखे हजारों रुपये की संपत्ति जल
कर राख हो गयी. बताया जाता है कि पीड़िता देववंती देवी पैथोलॉजी विभाग में कार्यरत हैं. घटना के वक्त देववंती देवी पैथोलॉजी में ड्यूटी पर तैनात थी. घटना की तत्काल सूचना परिजनों ने गृहस्वामी को दी. झोपड़ी होने के कारण आग ने तेजी से आगोश में लेना शुरू कर दिया.लेकिन, लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया. तब तक घर में रखे पलंग, किचेन का सामान, कपड़ा, पेटी आदि लोगों की संपत्ति जल कर राख हो चुके थे. इधर, आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है. हालांकि, स्थानीय लोग व गृहस्वामी द्वारा शाॅर्ट-सर्किट से आग लगने की भी संभावना व्यक्त की जा रही है. समाचार प्रेषण तक परिजन के अलावा आसपास के लोगों में आग के कारणों के अलावा अगलगी की घटना में नुकसान हुए सामान की चर्चा जोरों पर थी.
*👉हो सकता था बड़ा हादसा*
सदर परिसर में लगी आग पर काबू पाने लोगों ने तत्परता नहीं दिखाई होती तो, एक बड़ा हादसा हो सकता था. बताते चले कि जिस घर में आग लगी, उसके सटे कई घर थे. लोगों ने बताया कि आग पर तत्परता दिखाते हुए काबू नहीं पाया जाता तो एक बड़ा हादसा हो सकता था.
*👉तत्परता दिखाते हुए लोगों ने आग पर पाया काबू*
*👉आग लगने के कारण का नहीं चल सका पता*
मोतिहारी : सदर अस्पताल परिसर स्थित एक घर में गुरुवार को आग लग गयी. इससे कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. आनन-फानन में गृहस्वामी व आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची अग्निशमन की टीम ने आग पर काबू पाया.तब तक घर में रखे हजारों रुपये की संपत्ति जल
![]() |
| जले हुए घर की तस्वीर |
*👉हो सकता था बड़ा हादसा*
सदर परिसर में लगी आग पर काबू पाने लोगों ने तत्परता नहीं दिखाई होती तो, एक बड़ा हादसा हो सकता था. बताते चले कि जिस घर में आग लगी, उसके सटे कई घर थे. लोगों ने बताया कि आग पर तत्परता दिखाते हुए काबू नहीं पाया जाता तो एक बड़ा हादसा हो सकता था.

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.