घोड़ासहन के श्रीपुर दुग्ध शीतक केन्द्र में 112 किसानों को वितरण किया गया चारा कल
 |
| किसान को चारा कल देते पुअनि अरविन्द कुमार व अन्य |
चम्पारण टुडे न्यूज डेस्क
घोड़ासहन:प्रखंड क्षेत्र के श्रीपुर स्थित दुग्ध शीतक केन्द्र प्रांगण में बुधवार को त्वरित विकास योजना अंतर्गत घोड़ासहन थाने के पुअनि अरविन्द कुमार के हाथों 112 किसानों को अनुदानित मूल्य पर चारा कल का वितरण किया गया. इसकी जानकारी देते दुग्ध शीतक केन्द्र के संचालक राजदेव प्रसाद यादव ने बताया कि इसके पूर्व 106 किसानों
 |
| पुअनि अरविन्द कुमार को माला पहनाकर स्वागत करते राजदेव राय |
के बीच प्रत्येक किसान 2 हजार की सब्सिडी पर चारा कल का वितरण किया गया था. उन्होंने बताया कि किसान आसानी से अपने मवेशी के लिए चारा काटने में सुविधा मिलेगी.उन्होंने बताया कि अपने निर्धारित लक्ष्य 300 किसानों की तुलना में लक्ष्य के अनुरूप अबतक 218 किसानों को चारा कल मुहैया कराया जा चुकी है.वही शेष बचे किसानों को चारा कल उपलब्ध होते ही
 |
| कार्यक्रम में उपस्थित किसानों की भीड़ |
वितरण कर दी जाएगी.मौके पर दुग्ध शीतक केन्द्र मोतिहारी के अरुण कुमार चौधरी,पथ प्रभारी सत्यनारायण राय, रघुनाथ प्रसाद,जवाहर प्रसाद यादव,गोविन्द कुमार, रामएकबाल राय समेत सैकड़ों की संख्या में किसान मौजूद थे.
कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.