रामगढ़वा:आगामी सरस्वती पूजा को लेकर हुई शांति समिति की बैठक व सरस्वती पूजा को लेकर 140 लोगों पर हुआ निरोधात्मक कार्रवाई
आगामी सरस्वती पूजा को लेकर हुई शांति समिति की बैठक
रामगढ़वा से डी.एन.कुशवाहा की रिपोर्ट-
रामगढ़वा:आगामी सरस्वती पूजा शांति, भाईचारा एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने हेतु स्थानीय थाना परिसर में रविवार को थानाध्यक्ष राजेश कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुए
थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों से पूजा एवं विसर्जन के अवसर पर शांति बहाल रखने हेतु सहयोग करने का आग्रह किया। साथ ही उन्होंने कहा कि उक्त पूजा एवं विसर्जन में किसी भी पूजा समिति के सदस्यों को अश्लील गाना बजाने की अनुमति नहीं है । साथ ही उन्होंने कहा की मूर्ति विसर्जन के जुलूस में असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जाएगी और गड़बड़ी करने वाले लोगों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं बैठक में शामिल जिला परिषद मो. हासिम, बेला के मुखिया ,बेला के पूर्व मुखिया मो. वहाब, पूर्व पैक्स अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद ,सामाजिक कार्यकर्ता ब्रजेश गुप्ता ,रामगढ़वा के पूर्व मुखिया बाल किशोर प्रसाद, विधायक प्रतिनिधि अरविंद पांडे, भाजपा जिला उपाध्यक्ष निलू सिंह ,राजा सहनी, पैक्स अध्यक्ष रंजीत कुमार तथा राजद नेता प्रेम चंद्र यादव ,सेवानिवृत्त आर्मी सह पंस सदस्य बहादुर पांडे सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों ने एक स्वर से कहा कि आगामी सरस्वती पूजा एवं मूर्ति विसर्जन बिल्कुल शांति ,भाईचारा एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न होगा । उनलोगों ने कहा कि इस अवसर पर हमलोग शांति बहाल रखने के लिए बिलकुल तत्पर रहेंगे। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अभी तक प्रखंड क्षेत्र के 48 पूजा समिति अध्यक्षों पूजा एवं विसर्जन का जुलूस निकालने हेतु लाइसेंस करा लिया है। मौके पर विनोद यादव ,उमेश सर्राफ ,जेड अहमद, मो. अब्दुल्लाह, अशर्फी महतो ,विनय बिहारी प्रसाद, मुन्ना पाठक तथा नागेश्वर प्रसाद सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।
सरस्वती पूजा को लेकर 140 लोगों पर हुआ निरोधात्मक कार्रवाई
रामगढ़वा से डी.एन.कुशवाहा की रिपोर्ट-
स्थानीय पुलिस ने आगामी सरस्वती पूजा को भाईचारा ,शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने हेतु थाना अंतर्गत विभिन्न गांवों के 140 लोगों पर 107 तथा 16 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की है।जिसमें नूर मियाँ ,मुन्ना तूफानी, विष्णु यादव, लालबाबू पासवान, भरत कुमार ,नासिर कुरैशी ,चतुरी आलम ,मंगनी मियाँ ,प्रदीप प्रसाद तथा अनीश मियाँ सहित 140 लोग शामिल हैं। इसकी पुष्टि थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने की।
रामगढ़वा:आगामी सरस्वती पूजा शांति, भाईचारा एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने हेतु स्थानीय थाना परिसर में रविवार को थानाध्यक्ष राजेश कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुए
![]() |
| आगामी सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष राजेश कुमार |
सरस्वती पूजा को लेकर 140 लोगों पर हुआ निरोधात्मक कार्रवाई
रामगढ़वा से डी.एन.कुशवाहा की रिपोर्ट-
स्थानीय पुलिस ने आगामी सरस्वती पूजा को भाईचारा ,शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने हेतु थाना अंतर्गत विभिन्न गांवों के 140 लोगों पर 107 तथा 16 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की है।जिसमें नूर मियाँ ,मुन्ना तूफानी, विष्णु यादव, लालबाबू पासवान, भरत कुमार ,नासिर कुरैशी ,चतुरी आलम ,मंगनी मियाँ ,प्रदीप प्रसाद तथा अनीश मियाँ सहित 140 लोग शामिल हैं। इसकी पुष्टि थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने की।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.