Breaking News

रामगढ़वा:सरकारी विद्यालयों के मध्यान भोजन में अंडे की जगह फल देने की हुई माँग

सरकारी विद्यालयों के मध्यान भोजन में अंडे की जगह फल देने की हुई माँग

अंडे खाने से बच्चों को हो सकती है दिल की बीमारी ,हाई ब्लड प्रेशर तथा पित्त की थैली में पथरी सहित अन्य बीमारियां :-ब्रजेश गुप्ता
सामाजिक कार्यकर्ता ब्रजेश गुप्ता की फाइल फोटो
रामगढ़वा से डी.एन.कुशवाहा की रिपोर्ट-
रामगढ़वा:स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता ब्रजेश गुप्ता ने रामगढ़वा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रंजना कुमारी को एक लिखित आवेदन देकर सभी सरकारी विद्यालयों के मध्यान भोजन में बच्चों के सेहत का ख्याल करते हुए अंडे की जगह फल व अन्य पौष्टिक आहार देने की माँग की है। अपने आवेदन के माध्यम श्री गुप्ता ने कहा है कि अंडों में कोलस्ट्रोल की मात्रा अधिक होती है ,जिसके कारण बच्चों को अंडे खाने से दिल की बीमारी, हाई ब्लड प्रेशर ,गुर्दों की बीमारी, पित्त की थैली में पथरी आदि रोग पैदा हो जाते हैं । उन्होंने कहा है कि अंडे में अनेक प्रकार के विष भरे पड़े हैं ,जो मनुष्य के शरीर में अनेक रोगों को उत्पन्न करके हानि पहुंचाते हैं। अतः मध्यान भोजन में अंडे की जगह अन्य स्वास्थ्यवर्धक व पौष्टिक आहार दी जाये ।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.