Breaking News

स्व.ब्रज बिहारी प्रसाद स्मृति राज्यस्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में बेतिया ने पटना को हरा ट्राफी पर किया कब्जा

स्व.ब्रज बिहारी प्रसाद स्मृति राज्यस्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में बेतिया ने पटना को हरा ट्राफी पर किया कब्जा
विजेता टीम के कप्तान को ट्राफी देते शिवहर सांसद रमा देवी व जिप अध्यक्ष प्रियंका जायसवाल 
मनीष कुमार उर्फ चुन्नू सिंह ढाका
सिकरहना : ढाका के खेल मैदान में विजयी क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित स्व.ब्रज बिहारी प्रसाद स्मृति राज्यस्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में रविवार को बेतिया की टीम ने पटना को हराकर टॉफी पर कब्जा जमाया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पटना की टीम निर्धारित 25 ओवर के मैच में 21 वें ओवर में 95 रन ही बना सकी और उसके सभी खिलाड़ी पवेलियन
मैच का लुत्फ लेती शिवहर सांसद रमा देवी, जिप अध्यक्ष प्रियंका जायसवाल,भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रसाद, नगर अध्यक्ष दिलीप शराफ व अन्य
लौट गये। अंकित को छोड़ कोई भी बल्लेबाज ज्यादा देर तक नहीं टिक सके। उसने 22 रनों का योगदान दिया। बेतिया के कप्तान राशिद इकबाल ने 3 विकेट झटका।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी बेतिया की टीम शुरू से ही हावी रही। और 13 वें ओवर में ही 6 विकेट खोकर मैच को आसानी से 4 विकेट से जीत लिया। इसमें श्रीकांत ने हैट्रिक छक्का के सहारे 51 रन का योगदान दिया। विजेता टीम के
मैच के दौरान उपस्थित दर्शकों की भीड़
कप्तान को सांसद रमा देवी,जिप अध्यक्ष प्रियंका जायसवाल व उपविजेता टीम के कप्तान को एसडीओ मनोज कुमार रजक, लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी शिवशंकर पासवान व बीडीओ रामनाथ कुमार ने संयुक्त रूप से टॉफी देकर सम्मानित किया।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.