Breaking News

रामगढ़वा:सरकारी व निजी संस्थानों में देशभक्ति से ओतप्रोत होकर किया गया 69वें गणतंत्र दिवस झंडोतोलन

सरकारी व निजी संस्थानों में देशभक्ति से ओतप्रोत होकर किया गया 69वें गणतंत्र दिवस  झंडोतोलन
प्रखंड कार्यालय में झंडोत्तोलन करती प्रखंड प्रमुख रीता देवी
रामगढ़वा से डी.एन.कुशवाहा की रिपोर्ट-
रामगढ़वा:प्रखंड क्षेत्र के सभी सरकारी एवं निजी संस्थानों में आन-बान और शान से लहराया आजाद भारत के 69 वें गणतंत्र दिवस का तिरंगा। इस अवसर पर प्रखंड परिसर में प्रमुख रीता देवी ,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक तजमुल हुसैन पाशा ,थाना परिसर में थानाध्यक्ष राजेश कुमार, रामगढ़वा सरकार
एमके मिशन हाई स्कूल में झंडोत्तोलन करते संचालक डीएन कुशवाहा
पंचायत भवन में मुखिया चंद्रिका प्रसाद, कांग्रेस कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष संजय पांडे ,राजद कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद मूसा ,भाजपा कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष शशि भूषण सिंह, रेशमा देवी कन्या प्लस टू विद्यालय में प्राचार्य प्रेम चंद्र सिंह ,बीआरसी कार्यालय परिसर में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रंजना कुमारी ,गणेश महावीर प्लस टू विद्यालय में प्रधानाध्यापक सुरेंद्र चौधरी ,एम.के.मिशन हाई स्कूल भलुवहिंया में निदेशक ध्रुव नारायण
थाना परिसर में झंडोत्तोलन करते थानाध्यक्ष राजेश कुमार
कुशवाहा ,माता अनाड़ी देवी आईटीआई में निदेशक हिमाचल प्रसाद यादव उर्फ साहेब यादव, आइडियल पब्लिक स्कूल में विद्यालय के निदेशक संजय दास ,ए पी एकेडमी पखनहीया में निदेशक अजय तिवारी तथा श्रीवास्तव कोचिंग में कोचिंग संचालक
राजन श्रीवास्तव ने देशभक्ति से ओतप्रोत होकर झंडोत्तोलन किया। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार सिंह कथा थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने अन्य पदाधिकारियों के साथ दलित बस्ती में जाकर झंडोत्तोलन किया।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.