Breaking News

रामगढ़वा:चोरी की पैसनप्रो बाइक के साथ एक चोर गिरफ्तार

चोरी की पैसनप्रो बाइक के साथ एक चोर गिरफ्तार
रामगढ़वा से डी.एन.कुशवाहा की रिपोर्ट-
रामगढ़वा:स्थानीय पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर शनिवार को एक चोरी की मोटरसाइकिल के साथ थाना क्षेत्र के नवकठवा गांव निवासी अच्छेलाल साह के पुत्र मनोहर साह को गिरफ्तार किया है। इसकी पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि बेतिया नगर थाना क्षेत्र से चोरी करके लाई गई एक लाल रंग की पैसनप्रो मोटरसाइकिल के साथ मनोहर साह को गिरफ्तार कर किया गया है। उन्होंने बताया कि बाइक पर मनोहर ने जाली नंबर लगा रखा था । जिसकी जांच हेतु नंबर को डीटीओ कार्यालय मोतिहारी भेजा गया है । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार मनोहर साह के निशानदेही पर अन्य चोरों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी जारी है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.