Breaking News

स्वच्छता मिशन को धता बताते हुए तहसील कार्यालय परिसर में कचरों के अंबार पर किया गया झंडोतोलन

स्वच्छता मिशन को धता बताते हुए तहसील कार्यालय परिसर में कचरों के अंबार पर किया गया झंडोतोलन
सीओ नहीं आये तो कर्मचारी ने ही किया 69 वें गणतंत्र दिवस का झंडोतोलन
रामगढ़वा से डी.एन.कुशवाहा की रिपोर्ट-
रामगढ़वा:राजस्व एवं भूमि सुधार के तहसील कार्यालय रामगढ़वा में लगे कचरों के अम्बार पर 69 वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर शुक्रवार को एक कर्मचारी के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया । जबकि  वहां आजादी के बाद से लेकर विगत साल तक रामगढ़वा के अंचलाधिकारी के द्वारा झंडोत्तोलन किया जाता रहा है। ज्ञात हो कि दशकों से रामगढ़वा शहर के हृदयस्थली  सह तहसील कार्यालय परिसर में  बजबजाती हुई  किक्चड़ एवं कचरों के अंबार पर ही
कूड़े के ढेड़ पर झंडोत्तोलन करते राजस्व कर्मचारी
झंडोतोलन होते आ रहा है । एक तरफ स्वच्छ भारत,  स्वास्थ्य भारत को मद्देनजर रखते हुए भारत के  प्रधानमंत्री  श्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार जी स्वच्छता मिशन  तथा लोहिया मिशन अभियान को सफल बनाने हेतु एड़ी-चोटी एक किए हुए हैं। वहीं स्थानीय जिलाधिकारी रमण कुमार उक्त अभियान को सफल बनाने हेतु पूरे जिले के गांव-गांव का भ्रमण कर रहे हैं ।और चंपारण को शौच मुक्त बनाने के लिए उन्होंने रामगढ़वा में  दो-दो बार  सभाएं भी की । लेकिन स्थानीय पदाधिकारियों ने उनकी बातों पर अमल नहीं किया और शहर के कचरे एवं फेके हुए शौच पर ही 4-5 फीट के गोलाकार स्थल पर चुना छिटकर राष्ट्रीय महापर्व का झंडोतोलन प्रखंड के कर्मचारी बच्चा कुमार से करा दिया। इस बाबत कर्मचारी बच्चा कुमार से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि स्थानीय सीओ रवींद्र कुमार अस्वस्थ है और प्रभारी अंचलाधिकारी विजय शंकर सिंह आदापुर से आए ही नहीं । इसलिए बीडीयो साहब ने मुझे ही झंडोत्तोलन करने के लिए कहा है। गौरतलब हो कि उक्त तहसील कार्यालय का भवन इतना जर्जर हो गया है  कि  उसमें से टप-टप पानी टपकता है ।उसके दीवार में इतनी दरारें पड़ गई है कि वह विषैले सांपो का शरणस्थली बन गया है ।वहीं  कार्यालय परिसर शहर का कचरा स्थल एवं सूअरों का रैन बसेरा बन गया है। उक्त  तहसील कार्यालय परिसर के बजबजाती कीचड़ों की बदबू से अगल-बगल के लोगों का जीना दूभर हो गया है । उक्त तहसील कार्यालय के जीर्णोद्धार एवं परिसर की बाउंड्री वाल हेतु स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता ब्रजेश गुप्ता के द्वारा संबंधित अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया जा चुका है । बावजूद इसके 26 जनवरी , 2018 का झंडोतोलन उसी कचरे के अम्बार पर किया गया । इस बाबत कांग्रेस के जिला महासचिव पूर्वी चंपारण बाल किशोर प्रसाद ने कहा है कि उक्त परिसर की सफाई कराए बगैर झंडोत्तोलन करके भारत के राष्ट्रीय महापर्व का अपमान  किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.