पूर्व मंत्री पंडित रघुनाथ झा के निधन से राजद कार्यकर्ताओं में दौड़ी शोक की लहर

रामगढ़वा से डी.एन.कुशवाहा की रिपोर्ट-
रामगढ़वा-बिहार के कद्दावर नेता सह राजद के पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित रघुनाथ झा के निधन की खबर मिलते राजद कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। वह अपने जमाने में सूबे की राजनीति का केन्द्र बिंदु रहे । देश की राजधानी नई दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार की देर रात्रि उन्होंने अंतिम सांसे ली।
उत्तर बिहार के सुदूर ग्रामीण जिला शिवहर के अम्बाकला गाँव निवासी 78 वर्षीय पं.रघुनाथ झा बिहार की राजनीति में गहरी पैठ रखते थे।शिवहर जिला से अपनी राजनीतिक जीवन की शुरुआत करने वाले पं.झा को 37 वर्षों का संसदीय अनुभव प्राप्त था। वे शिवहर विधानसभा क्षेत्र से लगातार छह बार विधायक और बाद में गोपालगंज ओर बेतिया से सांसद भी रहे। विधायक रहने के दौरान वे बिहार सरकार में कई विभागों के मंत्री भी रहे । पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की अगुवाई वाली यूपीए 1 सरकार में राजद कोटे से वे भारी उद्योग राज्य मंत्री भी बने थे।
देश की राजनीति में जब जनता दल का गठन हुआ तो पं.रघुनाथ झा उसके प्रथम प्रदेश अध्यक्ष बनाये गये थे।उसके बाद वे पूर्व पीएम चंद्रशेखर जी के नेतृत्व वाले सजपा और फिर जार्ज फर्णांडिज की अध्यक्षता वाली समता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे । उन्होंने जनता विधानमंडल दल के नेता के साथ ही जनता दल और समता पार्टी दल के मुख्य सचेतक पद का बखूबी से निर्वहन किया था।
1990 के में पंडीत झा बिहार के मुख्यमंत्री पद का चुनाव भी लड़े थे। लालू प्रसाद को बिहार का मुख्यमंत्री बनाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। शिवहर को जिला बनाने का श्रेय भी उन्हीं को जाता है। स्व.झा अपने पिछे एक पुत्र पूर्व विधायक अजीत कुमार झा और पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए है। उनके निधन की खबर मिलते ही बिहार के सियासी हलकों और उनके चाहने वालों के बीच शोक की लहर दौड़ गई है। पंडित रघुनाथ झा के निधन पर विभिन्न दलों के नेताओं व गणमान्य लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। शोक व्यक्त करने वालों में सुगौली विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी ओम प्रकाश चौधरी ,राजद नेता सह पूर्व मुखिया मो. मूसा मियाँ, ब्रजेश कुमार सिंह, पूर्व प्रमुख मो. इजहार हुसैन , विनोद यादव, प्रेम चंद्र यादव, पंकज कुमार पांडेय उर्फ लोहा पांडे, प्रेम चंद्र गुप्ता, विशाल गुप्ता ,प्रभु प्रसाद गुप्ता,भाजपा नेता अर्जुन सिंह भारतीय, भाजपा के रक्सौल जिला उपाध्यक्ष छोटू तिवारी, सामाजिक कार्यकर्ता ब्रजेश गुप्ता,कांग्रेस के जिला सचिव सह पूर्व मुखिया बाल किशोर प्रसाद,भाकपा नेता कामरेड राधा मोहन सिंह, अरविंद पांडेय, मुखिया मनजीत कुमार उर्फ मुन्ना सिंह, पैक्स अध्यक्ष गुड्डू सिंह, चन्द्र किशोर सिंह उर्फ बैकुंठ सिंह तथा वार्ड सदस्य राजेश कुशवाहा सहित अन्य लोग शामिल हैं।
![]() |
| पूर्व मंत्री रघुनाथ झा की फाइल फोटो |

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.