Breaking News

जंगली जानवर के आने की सूचना पर भेलवा गांव पहुंचे वन विभाग के कर्मी

जंगली जानवर के आने की सूचना पर भेलवा गांव पहुंचे वन विभाग के कर्मी
जंगली जानवर की खोज में भेलवा गांव पहुंचे वन कर्मियों की तस्वीर
चम्पारण टुडे न्यूज डेस्क
घोड़ासहन:प्रखंड के बगही भेलवा पंचायत के बड़का भेलवा सरेह में जंगली जानवर के आने तथा एक युवक को घायल कर देने की सूचना पर वन विभाग की पांच सदस्यीय टीम वन प्रमंडल पदाधिकारी बी.एन.पी.गुप्ता के नेतृत्व में रविवार की रात भेलवा पहुंची।ग्रामीणों के सहयोग से सोमवार की सुबह से ही अधिकारियों ने सरेह की गहन तलाशी शुरू की लेकिन जानवर का कुछ पता नही चल सका। सरेह में मिले पंजे के निशान से रेंज ऑफिसर खुर्शीद आलम ने इसे लकड़बग्घा होने की आशंका जताते कहा कि जानवर के पंजो की निशान की तस्वीर विशेषज्ञों को भेजी गयीं है।इसकी रिपोर्ट आने के बाद ही जानवर की पुष्टि हो सकेगी।वन
विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर उन्हें पशुओं व बच्चों को घर से बाहर रखने पर सतर्कता बरतने का सुझाव दिया। अधिकारियों ने इस जंगली जानवर के फिर से दिखाई देने पर वन विभाग को अविलम्ब सूचित करने का निर्देश दिया।इधर जानवर के हमले में घायल हुए अजय पंडित
जंगली जानवर के जमीन पर पंजो के निशान की तस्वीर
को अधिकारियों ने स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।डीएफओ श्री गुप्ता ने बताया कि अस्पताल से घायल से संबंधित मेडिकल सर्टिफिकेट मिलने के बाद मुआवजा के लिए सरकार को लिखी जाएगी।जंगली जानवर की खबर से अभी भी ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।वन विभाग के पांच सदस्यीय टीम में श्री गुप्ता व आलम के अलावे वनपाल मो.मोजमिल,रामविलास सिंह तथा वनकर्मी दिनेश कुमार पांडे शामिल थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.