मिथिला ट्रेन के 8:30 घंटा लेट आने से दिन भर कड़ाके की ठंड में ठिठुरते रहे यात्री

रामगढ़वा से डी.एन.कुशवाहा की रिपोर्ट-
रामगढ़वा :- बिहार में पड़ रही कड़ाके की ठंड व कुहासे की वजह से 13021अप मिथिला एक्सप्रेस ट्रेन बुधवार को 8:30 घंटा विलंब से रामगढ़वा स्टेशन पर संध्या 4:30 बजे पहुँची।जबकि उस ट्रेन को हावड़ा से रामगढ़वा आने का समय सुबह 8 बजे है। वही डाउन मिथिला एक्सप्रेस 13022 को रामगढ़वा में 10 बजे की जगह 5:45 बजे पहुँची। उक्त ट्रेन के लेट आने की वजह से लंबी दूरी जैसे बरौनी,जसीडीह तथा हावड़ा आदि जगह के यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है। एक तो ट्रेन लेट चल रही है दूसरी तरफ इस कड़ाके की ठंड में सरकार के द्वारा सार्वजनिक जगहों पर अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है । जिसकी वजह से बुधवार को दिनभर मिथिला ट्रेन के यात्री कड़ाके की ठंड में स्टेशन पर ही ठिठुरते रहे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.