प्रखंड वार्ड सदस्य संघ द्वारा प्रखंड स्तरीय जागरूकता सम्मेलन
 |
| बैठक की तस्वीर |
चम्पारण टुडे न्यूज डेस्क
घोड़ासहन : प्रखंड वार्ड सदस्य संघ द्वारा प्रखंड स्तरीय जागरूकता सम्मेलन का आयोजन प्रदेश संयोजक उदय जायसवाल की उपस्थिति में बुधवार को स्थानीय बीआरसी के प्रांगण में किया गया जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सुरेश यादव ने की.सम्मेलन को संबोधित करते प्रदेश संयोजक उदय जायसवाल ने कहा कि सरकार द्वारा प्रायोजित सात निश्चय योजना से हर घर नल जल व गली नाली के पक्कीकरण कार्य की शुरुआत कर श्रीपुर पंचायत की मुखिया रिंकू देवी ने वार्ड नं 16 के वार्ड सदस्य मुकेश कुमार को 2 लाख 36 हजार 7 सौ 84 रुपये का चेक देकर सात निश्चय योजना के निमित्त प्रखंड का पहला पंचायत बनने का गौरव प्राप्त किया है.उन्होंने अपने संबोधन में संबंधित पंचायत के मुखिया को बधाई देते कहा कि यह इस प्रखंड के लिए पहली शुरुआत है आगे भी सभी पंचायतों में सभी वार्ड
 |
| मुखिया द्वारा दी गयी चेक की तस्वीर |
सदस्यों के खाते में जानी तय है.वही उन्होंने 21 जनवरी को दहेज बन्दी, बाल विवाह जैसे कुरूतियों को दूर करने के लिए आगामी 21 जनवरी को बनने वाले मानव श्रृंखला में प्रखंड के सभी वार्ड सदस्यों को भाग लेने का आह्वान किया.मौके पर सम्मेलन में मुख्य रूप से रमेश पासवान, मो.वलीउल्लाह,हजारी साह, जमालुद्दीन,उमाशंकर ठाकुर,रामबाबू प्रसाद समेत प्रखंड के सभी वार्ड सदस्य मौजूद थे.इसकी जानकारी प्रदेश संयोजक उदय जायसवाल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी.
कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.