दैनिक भास्कर अखबार के पाठकों को मिला गिफ्ट, पाठक हुए हर्षित

रामगढ़वा से डी.एन.कुशवाहा की रिपोर्ट-
रामगढ़वा :- अपने वादे के अनुसार दैनिक भास्कर अखबार ने पाठकों के कसौटी पर खरा उतरते हुए बुधवार को रामगढ़वा में पहली बार गिफ्ट का वितरण किया । उक्त गिफ्ट आइटम को प्राप्त करते समय पाठकों में काफी हर्ष देखा गया। गिफ्ट का वितरण देखकर कई नए पाठकों ने भी अखबार की बुकिंग कराने के लिए अपनी इच्छा जाहिर की। उक्त गिफ्ट आइटम के वितरण का कार्य बुधवार को रामगढ़वा बाजार के मुख्य पथ अवस्थित हनुमान मंदिर के पास मोतिहारी के अखबार एजेंसी मालिक सुमन्त कुमार सिंह के द्वारा किया गया। इस बाबत श्री सिंह ने कहा कि शेष बचे पाठकों के गिफ्ट का वितरण गुरुवार को कंपनी के कार्यकर्ताओं द्वारा रामगढ़वा हनुमान मंदिर के पास किया जाएगा। मौके पर पाठक विनोद कुमार सिंह , हौकर शैलेंद्र कुमार गुप्ता ,सनी कुमार श्रीवास्तव,रूपेश कुमार गुप्ता, एजेंसी मालिक सुमन्त कुमार सिंह पत्रकार डी एन कुशवाहा सहित दर्जनों पाठक एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।
![]() |
| सुमन्त कुमार सिंह के हाथों गिफ्ट लेते दैनिक भास्कर के पाठक |

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.