बाल विवाह एवं दहेज प्रथा के विरोध में बनाई गई मानव श्रृंखला में निजी व सरकारी विद्यालय के बच्चों एवं शिक्षकों ने लिया भाग
बाल विवाह एवं दहेज प्रथा के विरोध में बनाई गई मानव श्रृंखला में निजी व सरकारी विद्यालय के बच्चों एवं शिक्षकों ने लिया भाग
रामगढ़वा से डी.एन.कुशवाहा की रिपोर्ट-
रामगढ़वा:दहेज प्रथा एवं बालविवाह के विरोध में प्रखंड क्षेत्र के भैसड़ा से लेकर मझरिया तक मानव श्रृंखला बनाई गई ।जिसमें प्रखंड के सभी निजी व सरकारी स्कूल के हजारों बच्चो ने भाग लिया। उक्त मानव श्रृंखला के दौरान स्थानीय भलुवहिंया गाँव अवस्थित एम.के.मिशन हाई स्कूल के बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। एनएच 28 ए के भलुवहिंया चौक पर मानव श्रृंखला बनाकर दहेज प्रथा एवं बालविवाह के विरोध में
बच्चों ने तरह-तरह के नारे लगाएं । जिसमें " अरमानों का मोल लगाना बंद करो', 'दहेज के लिए लड़का बेचना बंद करो', 'क्यों दी बच्चों को सजा', 'बाल विवाह से ले लो बचा" आदि शामिल हैं। मौके पर एम.के.मिशन हाई स्कूल के निदेशक ध्रुव नारायण कुशवाहा, शिक्षक ओमप्रकाश साह, विजय श्रीवास्तव ,विशाल क्षेत्री, विश्व केतु सिंह ,सुदीप कुमार सिंह,अवनिश चौबे ,अरमान राज,उमा शंकर प्रसाद, एकाउंटेंट विनोद कुमार सिंह, शिक्षिका चंदा गुप्ता, रितिका कुमारी, दीपा वर्मा तथा प्रतीक्षा क्षेत्री सहित अन्य शिक्षक और शिक्षिकाएँ एवं दर्जनों बच्चे उपस्थित थे । वहीं भलुवहिंया गाँव अवस्थित संस्कार भारती के निदेशक शांतनु कुमार तिवारी के नेतृत्व में उनके विद्यालय के दर्जनों बच्चों ने भाग लिया । इधर भाजपा विधायक अजय सिंह के नेतृत्व में शिव शंकर सिंह प्लस टू विद्यालय रघुनाथपुर तथा एनसीसी शिक्षक आशीष कुमार पचौरी के नेतृत्व में श्री गणेश महावीर +2 विद्यालय के एनसीसी छात्रों सहित सभी सरकारी स्कूल के बच्चों ने उक्त श्रृंखला में भाग लिया।
रामगढ़वा:दहेज प्रथा एवं बालविवाह के विरोध में प्रखंड क्षेत्र के भैसड़ा से लेकर मझरिया तक मानव श्रृंखला बनाई गई ।जिसमें प्रखंड के सभी निजी व सरकारी स्कूल के हजारों बच्चो ने भाग लिया। उक्त मानव श्रृंखला के दौरान स्थानीय भलुवहिंया गाँव अवस्थित एम.के.मिशन हाई स्कूल के बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। एनएच 28 ए के भलुवहिंया चौक पर मानव श्रृंखला बनाकर दहेज प्रथा एवं बालविवाह के विरोध में
![]() |
| एमके मिशन हाई स्कूल के बच्चों द्वारा बनाई गई मानव श्रृंखला |

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.