मोतिहारी:बाल विवाह तथा दहेज प्रथा उन्मूलन अभियान के समर्थन में जिले में बना मानव श्रृंखला,उत्साह में दिखी कमी
बाल विवाह तथा दहेज प्रथा उन्मूलन अभियान के समर्थन में जिले में बना मानव श्रृंखला,उत्साह में दिखी कमी
रवि गुप्ता, मोतिहारी
मोतिहारी : बिहार सरकार के द्वारा बाल विवाह प्रथा तथा दहेज प्रथा उन्मूलन अभियान के समर्थन में जिले में मानव श्रृंखला तो बनी पर उत्साह की कमी दिखी। कहीं भी एक किमी तक पूरी चेन नहीं दिखी। यह स्थिति शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में भी दिखी। गांधी चौक से लेकर छतौनी, पटेल चौक से गांधी चौक, छतौनी से बरियारपुर, बरियारपुर से कचहरी चौक तक मानव शृंखला बनी लेकिन चेन कहीं नहीं दिखी। युवाओं की संख्या अच्छी थी। बुजुर्ग और बच्चे कम दिखे। पिछली मानव शृंखला की तुलना में इस बार स्कूली बच्चों की संख्या सड़कों पर भी काफी कम दिखी। गांव से लेकर शहर और एनएच पर वाहनों की आवाजाही बिलकुल बंद थी। मानव श्रृंखला में कहीं भी कुव्यवस्था नहीं हो, सारा प्रबंध ठीक -ठाक रहे इसके लिए डीएम रमण कुमार और एसपी उपेन्द्र कुमार शर्मा खुद पैदल घूम रहे थे। लोगों के अनुसार उत्साह में कमी की मुख्य वजह मौसम की तल्खी रही। वैसे जदयू के जिलाध्यक्ष भुवन पटेल ने छतौनी चौक पर चेन से निकलने के बाद कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाल विवाह और दहेज प्रथा के उन्मूलन के समर्थन में मानव श्रृंखला बनाने का जो आह्वान किया था, वह सफल रहा। उधर, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र शुक्ल ने इसे सुपर फ्लॉप बताया। जिले में 541 किमी शृंखला तैयार करने का लक्ष्य था, वह असफल रहा।
![]() |
| मोतिहारी में मानव श्रृंखला में भाग लेते हुए पूर्व विधायक पवन जायसवाल, विधानपार्षद बबलू गुप्ता, जिप अध्यक्षा प्रियंका जायसवाल, उपाध्यक्ष कमलेश्वर सिंह व अन्य |
मोतिहारी : बिहार सरकार के द्वारा बाल विवाह प्रथा तथा दहेज प्रथा उन्मूलन अभियान के समर्थन में जिले में मानव श्रृंखला तो बनी पर उत्साह की कमी दिखी। कहीं भी एक किमी तक पूरी चेन नहीं दिखी। यह स्थिति शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में भी दिखी। गांधी चौक से लेकर छतौनी, पटेल चौक से गांधी चौक, छतौनी से बरियारपुर, बरियारपुर से कचहरी चौक तक मानव शृंखला बनी लेकिन चेन कहीं नहीं दिखी। युवाओं की संख्या अच्छी थी। बुजुर्ग और बच्चे कम दिखे। पिछली मानव शृंखला की तुलना में इस बार स्कूली बच्चों की संख्या सड़कों पर भी काफी कम दिखी। गांव से लेकर शहर और एनएच पर वाहनों की आवाजाही बिलकुल बंद थी। मानव श्रृंखला में कहीं भी कुव्यवस्था नहीं हो, सारा प्रबंध ठीक -ठाक रहे इसके लिए डीएम रमण कुमार और एसपी उपेन्द्र कुमार शर्मा खुद पैदल घूम रहे थे। लोगों के अनुसार उत्साह में कमी की मुख्य वजह मौसम की तल्खी रही। वैसे जदयू के जिलाध्यक्ष भुवन पटेल ने छतौनी चौक पर चेन से निकलने के बाद कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाल विवाह और दहेज प्रथा के उन्मूलन के समर्थन में मानव श्रृंखला बनाने का जो आह्वान किया था, वह सफल रहा। उधर, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र शुक्ल ने इसे सुपर फ्लॉप बताया। जिले में 541 किमी शृंखला तैयार करने का लक्ष्य था, वह असफल रहा।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.