मारपीट के आरोपी को गिरफ्तार करने हेतु भाकपा कार्यकर्ताओं ने किया धरना प्रदर्शन
 |
| धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए राजेश शुक्ल |
रामगढ़वा से डी.एन.कुशवाहा की रिपोर्ट-
रामगढ़वा:स्थानीय प्रखंड परिसर में भाकपा कार्यकर्ताओं ने कामरेड राधामोहन सिंह के नेतृत्व में रामगढ़वा थाना कांड संख्या 12/018 के नामजद अभियुक्त व डाटा ऑपरेटर मुन्ना कुमार पंडित सहित 8 अन्य अज्ञात अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सुगौली विधानसभा के पूर्व विधायक प्रत्याशी कामरेड राधामोहन सिंह ने कहा कि डेली वेजेज पर कार्यरत डाटा ऑपरेटर मुन्ना कुमार द्वारा बाढ़ पीड़ितों के खातों में राशि भेजने के नाम पर बड़े पैमाने में राशि की उगाही की गई । इसका विरोध करने पर कामरेड अशोक यादव को
 |
| पीड़ित अशोक यादव |
धोखे से फोन करके बुलाया और असामाजिक तत्वों के सहयोग से पिटवाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। अपने संबोधन में श्री सिंह ने स्थानीय बीडीयो अौर सीओ पर आरटीपीएस के दलाल को संरक्षण देने का आरोप लगाया । वहीं कांग्रेस के प्रखंड उपाध्यक्ष बैकुंठ सिंह ने कहा कि बीडीयो और सीओ के सह पर राजनीतिक साजिश के तहत उक्त घटना को अंजाम दिया गया। उन्होंने कहा कि जब तक मुन्ना कुमार पंडित की बर्खास्तगी और गिरफ्तारी नहीं हो जाती है, तब तक धरना प्रदर्शन चलता रहेगा।वहीं कामरेड राजेश शुक्ल ने स्थानीय प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए एवं चेतावनी दिया कि यदि अभिलंब उक्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं की गई तो हमलोग थाने का भी घेराव करेंगे। उक्त धरना प्रदर्शन के
कारण शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय एवं आरटीपीएस का कार्य बिल्कुल बाधित रहा। गौरतलब हो कि गुरुवार को प्रखंड कार्यालय में भाकपा नेता अशोक यादव के साथ कुछ असामाजिक तत्वों ने मारपीट की। जिसमें श्री यादव का सिर फट गया ।जख्मी हालत में श्री यादव ने स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जाकर उपचार कराया एवं थाना में जाकर उक्त अभियुक्तों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी। प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार अशोक यादव अपने ग्रामीण एक महिला सोना देवी के खाता नंबर का सुधार करवाने के लिए ब्लॉक में आए थे ।उनके खाते में बाढ़ राहत राशि अभी तक नहीं आई है। साथ ही ह्वाइटनर लगाकर दूसरे व्यक्ति भीखम यादव का नाम चढ़ा दिया गया है । उसी का नाम सुधरवाने के लिए वे सीओ के समक्ष डाटा ऑपरेटर से बात कर रहे थे । सीईओ ने आश्वासन दिया था कि लाभुक का रूपया उसके खाते में चला जाएगा। सीओ से बात करने के बाद दोनों वापस जा रहे थे । इसी दौरान डाटा ऑपरेटर मुन्ना कुमार पंडित ने अशोक यादव को फोन कर बीडीयो आवास के पास बुलाया। जैसे ही अशोक यादव वहाँ पहुंचे । वैसे ही मुन्ना कुमार पंडित ने उनके साथ मारपीट करना प्रारंभ कर दिया । जिसमें वह घायल हो गए। इस बाबत थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि उक्त मारपीट मामले में प्राथमिकी दर्ज हो गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है।धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से मोतिउर रजा, विक्की सिंह,रेयाज अहमद,केदार यादव,नूरजहाँ, मुखिया पति जेड अहमद,जितेन्द्र सिंह,विद्या सिंह सहित अन्य भाकपा कार्यकर्ता शामिल थे। वहीं भाकपा नेताओं के आंदोलन का प्रखंड के पंचायत समिति सदस्यों ने समर्थन किया है।
कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.