Breaking News

अंकिस्तान बना पाकिस्तान :- अर्जुन भारतीय

अंकिस्तान बना पाकिस्तान :- अर्जुन भारतीय
अर्जुन सिंह भारतीय ,सदस्य, हिंदी सलाहकार समिति एवं कृषि कल्याण मंत्रालय भारत सरकार
रामगढ़वा से डी.एन.कुशवाहा की रिपोर्ट-
रामगढ़वा:स्थानीय प्रखंड के बरवा गाँव निवासी सह सदस्य हिंदी सलाहकार समिति कृषि कल्याण मंत्रालय भारत सरकार, अर्जुन भारतीय ने एक प्रेस वार्ता के दौरान शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी बंदिश के बाद पाकिस्तान बेहद परेशान है।उसने आतंकवाद से "चोली-दामन"  का संबंध बना रखा है ।उसे कहा जा सकता है कि वह आतंकिस्तान बन गया है।"सांप -छछूंदर" की स्थिति में बड़बड़ा रहा है। 2018 के शुरू होते ही अमेरिका ने उसकी चालबाजियों के मद्देनजर जब कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद रोकने में अमेरिका के साथ धोखाधड़ी की है ।वह "गद्दार" एवं "मक्कार" है । अमेरिका ने आरोप लगाया है कि  उसने धोखे में रखकर अरबों रुपए डकार लिया। तब पाकिस्तान के माथे पर पसीना आ गया और वह बड़बड़ाने लगा।आज भी उसका बढ़बढ़ना जारी है।अमेरिका ने कुख्यात आतंकी आका ओसामा बिन लादेन को जब पाकिस्तान के भीआईपी इलाके से पकड़ कर मारा और समुद्र में दफना दिया ।तभी अमेरिका ने उसकी दगाबाजी को गहराई से समझ लिया था। लादेन के सवाल पर भी पाकिस्तान "नाकर- नूकुर" करता रहा था। अमेरिका एवं भारतीय सेना  को जब तक  धोखे से मारने वाले अफगानिस्तान स्थित आतंकियों की शरणस्थली भी पाकिस्तान ही है ।यह भी अमेरिका को पता था।आज भी पाकिस्तानी आतंकी सरगना हाफिज सईद एवं सैयद सलाउद्दीन मुख्य ठिकाना पाकिस्तान ही है ।जबकि हाफिज सईद पर अमेरिका ने छह करोड़ रुपए का इनाम घोषित पहले ही कर रखा है ।अमेरिका पूरी तरह समझ गया है कि उसे पाकिस्तानी सेना ,सरकार एवं खुफिया एजेंसी आई एस आई का खुला समर्थन मिल रहा है और यह गठजोड़ आतंकवाद के फैलाव में चतुर्दिक मदद करने में तल्लीन है ।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.