Breaking News

रामगढ़वा:मानव श्रृंखला को लेकर बीआरसी में हुई बैठक

मानव श्रृंखला को लेकर बीआरसी में हुई बैठक
बैठक में शामिल प्रधानाध्यापक एवं सीआरसी
रामगढ़वा से डी.एन.कुशवाहा की रिपोर्ट-
रामगढ़वा : स्थानीय बीआरसी कार्यालय में शनिवार को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रंजना कुमारी की अध्यक्षता में आगामी 21 जनवरी को बनाए जाने वाले मानव श्रृंखला की सफलता हेतु प्रखंड के सभी सरकारी विधालय के प्रधानाचार्यों व सीआसी की बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुए  शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि 21जनवरी को किसी भी शिक्षक या सीआरसी को किसी भी परिस्थिति में सीएल या छुट्टी की मंजूरी नही मिलेगी । उन्होंने बैठक में उपस्थित सीआरसी व प्रधानाध्यापकों को 21 जनवरी के मानव श्रृंखला को सफल बनाने हेतु कक्षा 6 से 8 तक के छात्र-छात्राओं के साथ उनके  अभिभावक को भी उक्त मानव श्रृंखला में शामिल कराने का निर्देश दिया।इसके अलावा उन्होंने कहा कि उक्त मानव श्रृंखला को ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रत्येक पंचायत के जनप्रतिनिधियों को भी शामिल किया जाएगा। मौके पर बीआरपी मुकेश सिंह,कमलेश कुमार,सीआरसी-जुनैद आलम मंसुरी,अशोक कुमार मिश्र,संजीव सिंह,केन कुमार ठाकुर, सुनील श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य-सिंधु कुमारी,विजय कुमार,नन्दू राम,उमेश सिंह, श्रीनिवास प्रसाद, राजकुमार प्रसाद, उमाकांत कुशवाहा तथा सत्य प्रकाश कुमार सहित अन्य सभी प्रधानाध्यापक व सीआरसी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.