Breaking News

घोड़ासहन:एक साथ दो घरो में आगलगी की घटना में एक भैंस व नौ बकरियां समेत लाखो का सामान जलकर राख

एक साथ दो घरो में आगलगी की घटना में एक भैंस,नौ बकरियां समेत लाखो का सामान जलकर राख
आगलगी की घटना में जली हुई भैंस के साथ घर के लोगों की तस्वीर
चम्पारण टुडे न्यूज डेस्क
घोड़ासहन :- शुक्रवार की मध्यरात्रि में थाना क्षेत्र के नोनौरा गांव के पछियारी टोला स्थित मठ के पास दो घरो में लगी अचानक आग से एक भैंस तथा नौ बकरियां जल मरी वही लाखो की संपत्ति जल कर राख हो गयी।संबंधित पंचायत के पंसस आमोद कुमार ने पुष्टि करते बताया कि पीड़ित बृजमोहन साह व सुनील साह ने मवेशियों के पास अलाव लगाया था जिसकी चिंगारी से घर मे आग लग गयी।आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया और घर मे रखे गहने,वस्त्र,अनाज तथा फर्नीचर समेत लाखो की संपत्ति जल
कर राख हो गयी।घटना की सूचना स्थानीय अंचलाधिकारी को को दे दी गयी हैं।सीओ उदय शंकर मिश्रा ने बताया कि क्षति के आकलन के लिए कर्मचारी रामकिशोर राय को भेजा गया है।प्रतिवेदन प्राप्त होते ही सहायता राशि के रूप में 9 हजार 8 सौ रुपये का भुगतान शीघ्र कर दिया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.