Breaking News

बैरगनिया:स्कूल संचालक धमकी देकर छात्र के साथ तीन वर्षों से कर रहा था अप्राकृतिक यौनाचार

स्कूल संचालक धमकी देकर छात्र के साथ तीन वर्षों से कर रहा था अप्राकृतिक यौनाचार
विद्यालय की तस्वीर व इनसेट में स्कूल संचालक
विनोद कुमार की रिपोर्टिंग
बैरगनिया (सीतामढ़ी) : स्थानीय एक स्कूल के संचालक द्वारा छात्र के साथ अप्राकॄतिक यौनाचार करने व उनके घर वालों को जानकारी देने पर गाली-गलौज व मारपीट करने के मामले में पुलिस ने संचालक के पिता,भाई,पत्नी को दुधमुंहे बच्चे सहित हिरासत में ले लिया है जबकि संचालक फरार है।थानाध्यक्ष सुजीत कुमार ने बताया कि नगर के अशोगी वार्ड-9 निवासी पीड़ित छात्र की माँ के लिखित आवेदन पर एफआईआर दर्ज की गयी है जिसमे आरोप लगाया गया है कि नगर के वार्ड-14 शिवालय मंदिर के समीप अवस्थित शिवाजी जेएमडी बोर्डिंग स्कूल में उनका पुत्र पिछले पांच बर्षो से पढ़ रहा है,नगर के सेखोना गाँव निवासी स्कूल के डायरेक्टर विनय कुमार भारती जान मारने की धमकी देकर करीब तीन बर्षो से उनके पुत्र के साथ केमिकल का उपयोग कर अप्राकृतिक यौनाचार करता आ रहा था, 25 जनवरी 2018 की रात जब छात्र घर गया तो रोने लगा पूछने पर घटना क्रम की जानकारी दी।इसकी शिकायत उसके पिता ओमप्रकाश सिंह,भाई विक्की कुमार व पत्नी निर्मला देवी से की तो वे लोग बिफर गए, रिकॉडिंग भी करवाया व कई सादे कागज पर हस्ताक्षर करवाकर धमकी दी कि अगर किसी को जानकारी दी तो तुम्हे जान से मार देंगे।पीड़ित छात्र की माँ ने एफआईआर में यह भी उल्लेख किया है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र,बैरगनिया के प्रभारी चिकित्सक जितेंद्र शाही के निजी क्लिनिक में 19 जनवरी 2018 को पुत्र का इलाज भी करवाया था।घटना से पुत्र को काफी सहमे होने का भी जिक्र किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गुरुवार की रात ही अनि विजय कुमार सिंह के नेतृत्व में सशस्त्र बल ने स्कूल में छापेमारी की परन्तु संचालक फरार था तब उनके पिता,भाई,पत्नी को हिरासत में लिया गया है।मालूम हो कि जब रात में पुलिस की छापेमारी हुई तो उक्त क्षेत्र में काफी हलचल मच गयी थी वही आरोपित के गाँव मे सूचना पहुच गयी कि अपराधी स्कूल में घुस गया है फलतः पिता,भाई,पत्नी सहित कई दर्जन ग्रामीण पहुच गए थे वही से गिरफ्तारी की करवाई को अंजाम दिया गया।इधर चिकित्सक श्री शाही ने बतलाया कि पीड़ित की माँ ने अपने पुत्र का बवासीर का इलाज कराने आयी थी।
बेरहमी से पीटता था संचालक
छात्र ने बताया कि मुंह नहीं खोलने के लिए उसे स्कूल का संचालक बेरहमी पीटता था। मारपीट के बाद उसके शरीर पर निशान इसके गवाह हैं।पीड़ित ने बताया कि उसे पहले नशे की दवा देकर बेहोश कर दिया जाता था।फिर उसके साथ संचालक अनैतिक संबंध बनाता था।बताया कि अनैतिक संबंध बनाने से पहले संचालक कोई खास केमिकल भी उसके शरीर पर लगाता था। विरोध करने पर पीड़ित व उसके परिवार को खत्म करने की धमकी दी जाती थी। गुरु के रूप में हैवान बने संचालक के खौप का असर छात्र पर इस कदर हो गया है कि स्कूल का नाम सुनते ही वह रोने लगता है।जब परिजन इस संबंध में स्कूल में जाकर शिकायत किये, तो आरोपितों ने उल्टे परिजनों से गाली-गलौज की व मारपीट कर भगा दिया। कहा कि मुंह खोलोगे, तो अंजाम बुरा होगा।

शिक्षण संस्थानों की विश्वसनीयता पर उठ रहा सवाल
पीड़ित के परिजन सदमे में हैं।संचालक के खौफ से भयभीत भी हैं।पीड़ित बच्चे का नगर के एक निजी क्लिनिक में इलाज कराया गया।गुरु शिष्य के पवित्र रिश्ते को शर्मसार होने की घटना से इलाके के अभिभावक चिंतित हैं।पिछले 12 दिसंबर को भी एक शिक्षक शादी की नीयत से अपने ही कोचिंग की एक छात्रा को अगवा कर लिया था।उसकी अभी तक बरामदगी भी नहीं हुई है।वार्ड पार्षद प्रतिनिधि राकेश कुमार व भाजपा अनुसूचित जाति मोरचा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीपलाल बघेला समेत अन्य लोगों ने शहर में बिना निबंधन के चल रहे अवैध कोचिंग व निजी शिक्षण संस्थानों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई की मांग सरकार से की है. शुक्रवार को पीड़ित छात्र का 164 का बयान कराया गया।शनिवार को न्यायालय के आदेश पर पीड़ित की मेडिकल जांच की गयी।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.