Breaking News

रामगढ़वा:कड़ाके की ठंड ने ली एक गरीब अधेड़ महिला की जान

कड़ाके की ठंड ने ली एक गरीब अधेड़ महिला की जान
रामगढ़वा से डी.एन.कुशवाहा की रिपोर्ट-
रामगढ़वा-असहनीय कड़ाके की ठंड ने ली एक गरीब अधेड़ महिला की जान। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की संध्या प्रखंड क्षेत्र के मंगलपुर गाँव निवासी छट्ठू सिंह की 50 वर्षीय पत्नी उमरावती देवी को अचानक ठंड लग गयी।  जिन्हे परिजनों ने आनन-फानन में ले जाकर स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराया। उमरावती देवी को इतनी ठंड लगी थी कि उनका उल्टी (कय) करना बंद नहीं हुआ और घर जाते-जाते संध्या 7 बजे के करीब उनकी मौत हो गई । उक्त जानकारी मंगलपुर पटनी पंचायत के मुखिया मुन्ना सिंह उर्फ मनजीत कुमार सिंह ने दी। गौरतलब हो कि इस साल की रिकॉर्ड तोड़ ठंडी ने कितने लोगों की जान ले ली । जिसमें धनहर दिहुली पंचायत के पैक्स अध्यक्ष अनिल सिंह की माँ तथा मंगलपुर पटनी गाँव निवासी राजेंद्र राम की माँ सहित प्रखंड के करीब आधा दर्जन लोग शामिल हैं। इतनी कड़ाके की ठंड में भी डीएम के आदेश के बावजूद सरकार के मुलाजिमों ने रामगढ़वा प्रखंड क्षेत्र में अलाव जलाने की व्यवस्था नहीं की।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.