पूर्व विधायक पवन जायसवाल ने किया टूर्नामेंट का उद्घाटन,पहले मैच में ढाला धमाल ने बीरता ब्लास्टर को हराया
 |
| फीता काटकर टूर्नामेंट का उद्घाटन करते पूर्व विधायक पवन जायसवाल |
आकाश जायसवाल की रिपोर्ट
घोड़ासहन:स्व.मथुरा प्र.चौधरी व स्व.शंकर प्र.जायसवाल स्मृति टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन स्थानीय टी आर एम पी उच्च विद्यालय के खेल मैदान में मंगलवार को किया गया.इसके पूर्व मैच का उद्घाटन पूर्व विधायक पवन जायसवाल ने दीप प्रज्वलित कर तथा फीता काटकर किया.29 जनवरी तक चलने वाले इस टूर्नामेंट के पहले दिन ढाला धमाका और वीरता ब्लास्टर के बीच खेला गया जिसमें टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए ढाला धमाका की टीम ने 122 रन
 |
| दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन करते पूर्व विधायक पवन जायसवाल |
बनाए.जवाब में खेलने उतरी वीरता ब्लास्टर की पूरी टीम निर्धारित ओवर खत्म होने से पहले 110 रन पर ऑल आउट हो गयी.जिससे ढाला धमाका की टीम उद्घाटन मैच में 12 रन से विजयी रही.मैन ऑफ द मैच का अवार्ड ढाला धमाका टीम की ओर से शानदार 56 रन बनाने वाले अभिषेक को दिया गया.मौके पर मैच के आयोजन कर्ता मंजेश जायसवाल, निक्की कुमार,राकेश कुमार,मुखिया राजू जायसवाल,समाजसेवी जयंत जायसवाल,भेलवा पैक्स अध्यक्ष उमाशंकर यादव,मिठू सहनी, प्रमोद यादव,गोप जायसवाल,आकाश जायसवाल,राजीव टण्डन समेत हजारों की संख्या में दर्शक मौजूद थे.
कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.