Breaking News

हर घर नल योजना के तहत बोरिंग हलाने का कार्य प्रारंभ, लोगों में हर्ष

हर घर नल योजना के तहत बोरिंग हलाने का कार्य प्रारंभ, लोगों में हर्ष
रामगढ़वा से डी.एन.कुशवाहा की रिपोर्ट-
रामगढ़वा-मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत हर घर नल योजना के लिए प्रखंड के 3 पंचायतों में बोरिंग हलाने का कार्य प्रारंभ हो गया है। जिसमें सकरार पंचायत के बंधु बरवा, तथा धनहर दिहुली पंचायत के खरकटवा वार्ड नंबर 2 एवं भलुवहिंया के वार्ड नंबर 13 में बोरिंग हलाने  का कार्य प्रारंभ होते ही ग्रामीणों में हर्ष का ठिकाना नहीं है। इस बाबत
खुशी का इजहार करते लोग
फुलवरिया के पूर्व वार्ड सदस्य नवल किशोर कुशवाहा ने कहा कि सरकार के द्वारा हर घर नल योजना चलाकर आम नागरिकों को पानी से संबंधित बहुत सुख सुविधा मुहैया कराई जा रही है। अब स्वक्ष पानी के लिए कहीं जाने या चापाकल हलवाने का झंझट नहीं रहेगा। हर्ष व्यक्त करने वालों में वार्ड सदस्य पति महेश्वर बैठा ,राजेश कुशवाहा,पूर्व वार्ड सदस्य राजेंद्र कुशवाहा ,ग्रामीण विनोद कुशवाहा ,कौशल किशोर कुशवाहा, फूल देव महतो, छठी महतो, ईश्वर बैठा, रामचंद्र बैठा, कबाली बैठा तथा मनिस्टर पटेल सहित अन्य ग्रामीण शामिल हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.