Breaking News

ढाका पुलिस ने ट्रक समेत भारी मात्रा में अरहर दाल व काली मिर्च किया बरामद,चालक हिरासत में

ढाका पुलिस ने ट्रक समेत भारी मात्रा में अरहर दाल व काली मिर्च किया बरामद,चालक हिरासत में
जब्त ट्रक की तस्वीर
मनीष कुमार उर्फ चुन्नू सिंह
सिकरहना:ढाका पुलिस ने मंगलवार की सुबह गांधी चौक के समीप से एक ट्रक ज़ब्त किया है, जिस पर डेढ़ सौ क्विंटल अरहर दाल लदी हुई है।उसमें छुपा कर 70 बोरा तस्करी की काली मिर्च रखी गई थी। झरोखर थाना क्षेत्र के खरसलवा गांव से लाद कर दिल्ली ले जाई जा रही थी। पुलिस कागजात की जांच कर रही है। उक्त अरहर के कागजात शिव शक्ति ट्रेडर्स खरसलवा के नाम से है। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है,जो चकिया थाना क्षेत्र के मनी चकिया गांव का शिवनाथ सिंह बताया गया है। डीएसपी बमबम चौधरी ने बताया कि कागजात की जांच की जा रही है। मामले में एफआईआर दर्ज की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.