Breaking News

घोड़ासहन:नवोदय इंग्लिश बोर्डिंग स्कूल में गणतंत्र दिवस के अवसर पर बच्चों के बीच किया गया पुरस्कार वितरण

नवोदय इंग्लिश बोर्डिंग स्कूल में गणतंत्र दिवस के अवसर पर बच्चों के बीच किया गया पुरस्कार वितरण
बच्चों को पुरस्कार देते सरपंच रंजन सिंह व स्कूल के संचालक अजय सिंह
चम्पारण टुडे न्यूज डेस्क
घोड़ासहन:स्थानीय स्टेशन गली अवस्थित नवोदय इंगलिश बोर्डिंग स्कूल में शुक्रवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन के बाद स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया.कार्यक्रम में नीरज कुमार वर्ग 2,वर्ग 4 के कोमल कुमारी व गुड्डी कुमारी तथा वर्ग 5 के बिट्टू कुमार द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम सराहनीय रहा.कार्यक्रम के बाद मुख्य अतिथि कवैया पंचायत के सरपंच रंजन सिंह व स्कूल के संचालक अजय सिंह द्वारा बच्चों में पुरस्कार वितरण किया गया.मौके पर प्रधानाध्यापक सुरेश सिंह,शिक्षक दिनेश सिंह, रविशंकर सिंह,आलोक श्रीवास्तव समेत स्कूल के सभी शिक्षक उपस्थित थे.

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.