Breaking News

रामगढ़वा में बिजली की आपूर्ति कम होने से बिजली उपभोक्ता परेशान

रामगढ़वा में बिजली की आपूर्ति कम होने से बिजली उपभोक्ता परेशान
रामगढ़वा से डी.एन.कुशवाहा की रिपोर्ट-
रामगढ़वा-प्रखंड क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति कम होने से आम उपभोक्ता परेशान हैं। वर्षो तपस्या के बाद जब रामगढ़वा में विद्युत सब स्टेशन चालू हुआ तो विद्युत उपभोक्ताओं को काफी हर्ष हुआ। और सबने एक सपना सँजोए लिया कि अब हमलोगों को 22 से 24 घंटे बिजली निश्चित मिलेगी। कुछ दिन बिजली मिली भी। लेकिन इधर विगत दो तीन माह से मात्र 15 से 16 घंटे ही बिजली मिल रही है। जिससे आम बिजली उपभोक्ता छुब्ध हैं।
 इस बाबत क्या कहा विद्युत  उपभोक्ताओं ने-
  दुबौलिया गांव निवासी व विद्युत उपभोक्ता तथा भूत पूर्व सैनिक कल्याण संघ के अध्यक्ष लाल बाबू सिंह ने बताया कि रामगढ़वा में जब विद्युत सब स्टेशन चालू हुआ तो उस समय से कुछ महीनों तक विद्युत की आपूर्ति ठीक थी । लेकिन इधर हाल के दिनों में बिजली की आपूर्ति कम हो रही है, जिससे हमलोगों को परेशानी हो रही है। वहीं सामाजिक कार्यकर्ता ब्रजेश गुप्ता ,पूर्व मुखिया बाल किशोर प्रसाद , मंगलपुर पटनी पंचायत के मुखिया मनजीत कुमार सिंह उर्फ मुन्ना सिंह तथा पैक्स अध्यक्ष गुड्डू सिंह आदि विद्युत उपभोक्ताओं ने कहा है की विद्युत की आपूर्ति पूर्व की भांति नहीं मिल रही है जिससे हमलोगों को परेशानी हो रही है।

इस बाबत क्या कहा विद्युत के कनीय अभियंता रंजीत पासवान ने-
   विद्युत की आपूर्ति कम होने के मामले में पूछे जाने पर स्थानीय कनीय अभियंता रंजीत पासवान ने बताया कि रामगढ़वा के बहुत सारे विद्युत उपभोक्ता प्रतिमाह बिजली का बिल नहीं जमा करा रहे हैं। जिसकी वजह से बिजली की कम खरीददारी हो रही है ।और यही कारण है कि बिजली की आपूर्ति पूरा नहीं मिल रही है। जबसे यहां के लोग बिजली का बील नियमित जमा करना शुरू कर देंगे तभी से पर्याप्त मात्रा में बिजली की आपूर्ति होनी शुरू हो जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.