माता पिता के समान,महिलाओं की इज्ज़त,बहन बेटियों व बच्चों की सुरक्षा के लिए हर घर शौचालय जरूरी:-डीएम रमण कुमार
चम्पारण टुडे न्यूज डेस्क
घोड़ासहन:देश की आजादी से गन्दगी की आजदी अधिक महत्वपूर्ण है.चम्पारण सत्याग्रह शुरू होने के 30 साल बाद ही देश को गुलामी से आजादी तो मिल गयी लेकिन गन्दगी से आजादी सौ साल बाद भी नही मिल पायी है.स्वच्छ भारत अभियान व ओडीएफ के लिए जागरूकता के क्रम में जिलाधिकारी रमण कुमार ने शनिवार को घोड़ासहन के जेएलएनएम कॉलेज के परिसर में आयोजित सभा मे उक्त विचार व्यक्त किए.श्री कुमार ने हर घर शौचालय को बुजुर्ग
 |
| ग्रामीणों को संबोधित करते डीएम रमण कुमार |
माता पिता,घर की महिलाओं और बच्चों के सम्मान व सुरक्षा से जोड़ते हुए कहा कि शारिरिक रूप से कमजोर हो चुके माता पिता और घर की महिलाओं खास कर गर्भवती महिलाओं को शौच के लिए बाहर जाने में क्या कठिनाई होती हैं उसकी सहज कल्पना की जा सकती हैं.उन्होंने हर घर शौचालय के निर्माण की अपील करते कहा कि जन्म देने व पालन पोषण करने वाले माता
पिता के समान,महिलाओं की इज्ज़त,बहन बेटियों की सुरक्षा की कीमत सरकार से इस मद में मिलने वाले कुछ रुपयों से नही आंकी जा सकती है.जिलाधिकारी ने कहा कि स्वतंत्रता आन्दोलन की बुनियाद तब रखी गयी जब बापू ने चम्पारण में कदम रखा और चम्पारण सत्याग्रह आन्दोलन की शुरुआत
 |
| सभा को संबोधित करते डीएम रमन कुमार |
हुई.यह महान गौरव चम्पारण के लोगों को ही प्राप्त है.बापू ने भी गन्दगी से मुक्ति को स्वतंत्रता से अधिक महत्वपूर्ण बताया था.उन्होंने स्वच्छता अभियान में भी चम्पारण के लोगों से पहल की अपील की.इसके पूर्व सभा का जिलाधिकारी ने बाल विवाह व दहेज प्रथा को सामाजिक अभिशाप बताते इसे मुक्ति के लिए 21 जनवरी को प्रस्तावित
 |
| दीप प्रज्वलित कर सभा का उद्घाटन करते प्रखंड प्रमुख नागेन्द्र सिंह यादव, जिला पार्षद किशोरी देवी, मुखिया ओमप्रकाश यादव व अन्य |
मानव श्रृंखला में शामिल होने का आह्वान किया. सभा मे उप विकास आयुक्त अखलेश कुमार सिंह ,सिकरहना एसडीओ मनोज कुमार रजक,बिडिओ अलाउदीन अंसारी,अंचलाधिकारी उदयशंकर मिश्रा,थानाध्यक्ष युशुफ़ अंसारी,प्रखंड प्रमुख नागेन्द्र सिंह यादव,जिलापार्षद किशोरी देवी,सिडीपीओ पिंकी कुमारी,बीएओ शिलानाथ झा,बीईओ अजय शर्मा, कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा नीरज त्रिवेदी,एमओ उमाशंकर,महिला पर्यवेक्षिका रंजना कुमारी,बबिता कुमारी,अनामिका कुमारी,मुखिया संघ के अध्यक्ष कुश कुमार यादव, प्राथमिक
 |
| सभा मे उपस्थित लोगों की भीड़ |
शिक्षक संघ सचिव राम सेवक राम,शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष रामपुकार सिन्हा,वार्ड सदस्य संघ के प्रदेश संयोजक उदय जायसवाल,मुखिया चन्देश्वर जयसवाल, संजीव कुमार, राजू जायसवाल, ओमप्रकाश यादव,सरपंच बैधनाथ प्रसाद तथा शिक्षक संघ अध्यक्ष सुनील यादव समेत हजारो की संख्या में महिला पुरुष उपस्थित थे.
कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.