Breaking News

ट्रक दुर्घटना में गंभीर रुप से घायल बेबी देवी को जन कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं ने दिया खून व 9 हजार रुपये

ट्रक दुर्घटना में गंभीर रुप से घायल बेबी देवी को जन कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं ने दिया खून व 9 हजार रुपये
रक्तदान करते जन कल्याण संस्था के कार्यकर्ता
रामगढ़वा से डी.एन.कुशवाहा की रिपोर्ट-
रक्सौल :- कोइरिया टोला नहर पर ट्रक दुर्घटना में गंभीर रुप से घायल बेबी देवी को रक्सौल के युवा जनकल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को तीन यूनिट खून दान किया । इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कहा कि आगे भी जरूरत पड़ने पर और खून दिया जाएगा । इतना ही नहीं पटना हाईकोर्ट के संगठन के सदस्यों -अंशुमन सिंह तथा वकील मियाँ के द्वारा भेजे गये पाँच हजार रुपये और संगठन की ओर से चार हजार रुपये मिला कर पीड़ित के पति जवाहिर दास को कुल नौ हजार रुपये पुनः मंगलवार को भी दिया गया। इसके अलावा उपस्थित सदस्यों ने और भी आर्थिक मदद करने का आस्वासन दिया । गौरतलब हो कि " नर सेवा को ही नारायण सेवा " समझने व दीन-दुखियों की सेवा करने के लिए दृढ़ संकल्पित युवा जन कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं ने रविवार को भी 5100 रुपये का नगद सहयोग राशि बेबी देवी के पति जवाहिर दास को दिया था ।इधर इस संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा किये जा रहे इस नेक कार्य के लिए क्षेत्र के लोग भूरी-भूरी प्रशंसा कर रहे हैं। मौके पर संगठन के अध्यक्ष जियाउल हक,मो.सैफुल आजम,अजीजुल हक़,विजय शर्मा,गुड्डू मियाँ,प्रदीप कुमार,तबरेज आलम,अलोक पांडेय,मो. मुशर्रफ तथा मो.अली सहित संगठन के अन्य सदस्य उपस्तिथ थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.