Breaking News

दंगल प्रतियोगिता में 20 जोड़ी पहलवानों ने दिखाया अपने हुनर का जलवा

दंगल प्रतियोगिता में 20 जोड़ी पहलवानों ने दिखाया अपने हुनर का जलवा
पहलवानों से हाथ मिलाते पूर्व विधायक राजन तिवारी
रामगढ़वा से डी.एन.कुशवाहा की रिपोर्ट-
रामगढ़वा-प्राचीन काल से कुश्ती की प्रतियोगिता होती आ रही है। कुश्ती ही एक ऐसा खेल है जिसमें पहलवान अपने पौरुष व कला के बल पर विजय प्राप्त करते हैं। वर्तमान परिवेश में इस कुश्ती प्रतियोगिता को बढ़ावा देकर इसे जीवित रखना आवश्यक है। ताकि की नई पीढ़ी का आकर्षण कुश्ती की तरफ बढ़े और वे गांव से लेकर शहर,राज्य ,देश व विश्व लेवल पर अपनी पहचान बना सकें।उक्त बातें राजद नेता सह पूर्व विधायक राजन तिवारी ने प्रखंड क्षेत्र के धनगढ़वा में मंगलवार को आयोजित अंतरजिला दंगल प्रतियोगिता का उदघाटन करने के दौरान कही ।इस दंगल में नेपाल के राष्ट्रीय पहलवान अच्छे लाल,चंपारण केशरी सहदुल रजा तथा जनार्दन खलीफा सहित 20 जोड़ी पहलवानों ने अपने दाव व हुनर के जलवे दिखाए। दंगल में रेफरी की भूमिका शेख बेचू  ने  निभाई।नेपाल के अखिलेश यादव ने पिपरपाती के राकेश यादव को पटखनी दी ,तो नेपाल के सोना यादव ने बगहा के रामचन्द्र साह को पटखनी दी ।धनगढ़वा के अस्लम मियाँ ने देवरिया (यूपी ) के संदीप पहलवान को पटखनी दी । धनगढ़वा के ही हसमजान मियाँ ने खमि्हया इनरवा के मुन्ना यादव को पटखनी दी, तो चनपटिया के नसीर मियाँ ने नेपाल के किशोर पहलवान को पटखनी दी । वही दंगल प्रतियोगिता के दौरान रक्सौल कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रत्याशी रामबाबू यादव,सुगौली के पूर्व राजद विधायक प्रत्याशी ओम प्रकाश चौधरी ने पहलवानों को नगद राशि देकर सम्मानित किया गया । वहीं मेला समिति  के द्वारा भी पहलवानों को पुरस्कार स्वरूप नकद राशि दी गई । प्रतियोगिता के दौरान रामगढ़वा प्रमुख पति विशाल गुप्ता,बेतिया युवा राजद इंद्रजीत यादव, मो.इरफान ,अमर किशोर , नगरी,राम प्रकाश यादव, सुबोध कुशवाहा तथा पंचायत समिति सदस्य सुशील मिश्र सहित   रामगढ़वा के समाज सेवी प्रभु प्रसाद गुप्ता व अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।  

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.