Breaking News

कोटवा:- सरस्वती पूजा को लेकर भोपतपुर ओपी में शांति समिति की हुई बैठक

कोटवा:- सरस्वती पूजा को लेकर भोपतपुर ओपी में शांति समिति की हुई बैठक
कोटवा से अजीत कुमार सिंह की रिपोर्ट:-
कोटवा : सरस्वती पूजा को लेकर भोपतपुर ओपी में शुक्रवार को सीओ संजय कुमार रजनीश एवं ओपीध्यक्ष संजीव कुमार सिंह की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।बैठक मेंओपी क्षेत्र के सभी पूजा समिति के प्रतिनिधि एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए। थानाध्यक्ष ने सरस्वती पूजा में सामाजिक सौहार्द बनाने का अपील किया साथ ही पूजा के दौरान रात्रि में 10 बजे तक साउंड बजाने एवं डीजे का प्रयोग नहीं करने को कहा । सीओ संजय कुमार रजनीश ने आदेश का उलंघन करने पर उक्त पूजा समिति के खिलाफ कार्रवाई होने की बात कही। बैठक के माध्यम से समाज के लिए अभिशाप बना  बाल विवाह और दहेज उन्मूलन पर भी सभी को अपनी भागदारी सुनिश्चित करने की अपील की गई तथा इसको लेकर बन रहे मानव श्रृंख्ला में भी शामिल होने का आह्वान किया गया ।।बैठक में मुरारी यादव, सुभाष सिंह,प्रभुनन्दन पटेल,मनोज सिंह ,अखिलेश अस्थाना, वीरेंद्र यादव , हृदय नारायण श्रीवास्तव सहित कई पूजा समिति के सदस्य शामिल हुए

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.