Breaking News

रामगढ़वा:अज्ञात युवती की हत्या का हुआ उद्भेदन, इस मामले में एक की हुई गिरफ्तारी

अज्ञात युवती की हत्या का हुआ उद्भेदन, इस मामले में एक की हुई गिरफ्तारी

6 जनवरी की अहले सुबह रामगढ़वा स्टेशन के सामने से बरामद हुआ था युवती का शव
बरामद युवती के शव की तस्वीर
रामगढ़वा से डी.एन.कुशवाहा की रिपोर्ट-
स्थानीय पुलिस ने 9 दिनों के अन्दर अज्ञात युवती के हत्या मामले का उद्भेदन करते हुए मौत के एक सौदागर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति रामगढ़वा थाना क्षेत्र के बेलासपुर गाँव निवासी शेख वकील मियाँ का पुत्र शेख सैदुल्लाह मियाँ बताया जा रहा है।वहीं मृतक युवती की पहचान हरैया थाना क्षेत्र के भरतमही गाँव निवासी चरन दास की 24 वर्षीय पुत्री अंतिमा कुमारी के रूप में हुई की गई है। इसका खुलासा करते हुए स्थानीय थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया है कि अंतिमा की शादी उसके पिता चरन दास ने हिन्दू रीति रिवाज के साथ छौड़ादानो निवासी रामजश दास के साथ की थी। लेकिन अंतिमा ने अपने पति के घर से अपने शादी सुदा प्रेमी शेख सैदुल्लाह मियाँ के साथ विगत एक माह पूर्व भाग गई थी। एक माह अपने साथ रखने के बाद शेख सैदुल्लाह ने 5 जनवरी (शुक्रवार) की रात्रि अंतिमा को बहला फुसला कर रामगढ़वा ले गया,और हत्या कर शव को रामगढ़वा स्टेशन के सामने सोती के किनारे मटखोना में फेख दिया था। जिसके क्षत- विक्षत शव को शनिवार की अहले सुबह देखकर राहगिरों ने पुलिस को सूचित किया। उक्त घटना की सूचना मिलते स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को बरामद किया और पोस्टमार्टम कराने के लिए मोतिहारी भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव की शिनाख्त हेतु शव को थाना परिसर में रख दिया गया। लेकिन चार दिनों तक जब मृतका के परिजन शव लेने नहीं आए तो अंततोगत्वा पुलिस ने शव को लावारिश समझ कर 9 जनवरी (मंगलवार ) को नवकठवा तिलावे नदी के किनारे दफन करवा दिया था। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त हत्या मामले में गिरफ्तार शेख सैदुल्लाह मियाँ ने अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है।इस मामले में पुलिस ने शेख सैदुल्लाह मियाँ के विरुद्ध कांड संख्या 5/18 दर्ज कर शेष हत्यारों के संबंध में पुछ-ताछ कर रही हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.